{"_id":"6654d815bfb5dffbfa0c2fb4","slug":"meeting-for-lok-adalat-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-118126-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: लोक अदालत की सफलता के लिए बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: लोक अदालत की सफलता के लिए बैठक
Tue, 28 May 2024 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 28 May 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रमेश चंद्र प्रथम की अध्यक्षता में प्री-ट्रायल बैठक हुई। जिसमें प्रधान न्यायाधीश ने 13 जुलाई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक पारिवारिक मामलों को निस्तारित किए जाने पर बल दिया। परिवार न्यायालय के परामर्शदाता एवं मध्यस्थता केंद्र के मध्यस्थगण के साथ अधिक से अधिक पारिवारिक वादों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किए जाने पर विचार विमर्श किया गया। अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश, पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार तिवारी ने राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने की अपील की। संवाद
विज्ञापन