Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Medicine and treatment are necessary, but here the risk of accident in the hospital is greater than the disease.

Siddharthnagar News: दवा-इलाज जरुरी पर यहां तो मर्ज से ज्यादा अस्पताल में हादसे का खतरा

Sun, 17 May 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 17 May 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Medicine and treatment are necessary, but here the risk of accident in the hospital is greater than the disease.
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लाॅक क्षेत्र के के मोहनकोला में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुविधाओं का टोटा है। इसकी वजह से यह बदहाली का शिकार हो चुका है। दर्जनों गांवों के हजारों मरीजों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए बना यह अस्पताल खुद देखभाल न होने से बीमार हो गया। लाखों खर्च कर बने इस पीएचसी पर अब 10 मरीज भी इलाज के लिए नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि भवन जर्जर हो चुका है। बेहतर इलाज न मिलने के कारण विवश होकर उन्हें निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है, जिसके लिए उन्हें मोटी रकम भी खर्च करनी पड़ रही है। क्षेत्र के लोग अस्पताल को व्यवस्थित करने अन्य सुविधाओं से लैस करने की मांग कर रहे हैं। बढ़नी ब्लाॅक के मोहनकोला में लगभग 20 वर्ष पहले भारत-नेपाल सीमावर्ती गांवों के मरीजों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए लाखों की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने करवाया।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में ओपीडी भवन, प्रसव केंद्र, आवास, एनएम सेंटर आदि का निर्माण किया गया। ओपीडी भवन में ऑपरेशन थियेटर, दवा वितरण कक्ष, चिकित्सक कक्ष आदि बने हुए हैं। जब अस्पताल का निर्माण हुआ तो क्षेत्रीय लोगों को लगा कि अब उन्हें सामान्य इलाज के लिए बढ़नी और शोहरतगढ़ नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, झोलाछाप डॉक्टरों के चक्कर में पड़ने से भी छुटकारा मिल जाएगा। लोगों की आशाओं पर तब पानी फिर गया, जब यहां कोई नियमित चिकित्सक की तैनाती नहीं हुई। अगर कोई बढ़िया चिकित्सक आता तो उसे बढ़नी पीएचसी पर अटैच कर दिया जाता, जिससे लोगों का विश्वास इस कदर अस्पताल से उठ गया है। मौजूदा समय में 10 मरीजों की ओपीडी भी नहीं होती।
पीएचसी पर एक चिकित्सक, दो फार्मासिस्ट, एक स्टाफ नर्स, एक वार्ड ब्वाय व एक स्वीपर की तैनाती है, लेकिन आवास सही न होने के कारण स्टाफ नर्स के अलावा और कोई अस्पताल पर नहीं रुकता। क्षेत्र के राजेश चौधरी, सोनू, रंजीत, रामनेवास, नरेंद्र कुमार, घनश्याम चौधरी, दिनेश जायसवाल आदि ने डीएम व सीएमओ से अस्पताल की हालत में सुधार करवाने की मांग की है।

इस संबंध में बढ़नी पीएचसी के एमओआईसी डाॅ. अविनाश चौधरी ने बताया कि अस्पताल की जर्जर स्थिति के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है। जो व्यवस्था है, उसमें आने वाले मरीजों का इलाज किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed