फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Medical College: Keep checking the wiring so that there is no short circuit.

मेडिकल कॉलेज : कराते रहें वायरिंग की जांच ताकि न हो शाॅर्ट सर्किट

Sun, 17 Nov 2024 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 17 Nov 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Medical College: Keep checking the wiring so that there is no short circuit.
माधव प्रसाद त्रिपाठी मे​डिकल कॉलेज के एसएनसीयू वार्ड का निरीक्षण करते एसडीएम डॉ. ललित कुमार मिश
सिद्धार्थनगर। झांसी मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू वार्ड में हुई अग्निकांड की घटना को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। शनिवार रात एसडीएम सदर और सीएमएस ने टीम के साथ एसएनसीयू और पीआईसीयू वार्ड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सतर्कता से करने का करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

झांसी मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू वार्ड में आग लग गई थी। इस आग की घटना में 10 बच्चों की जलकर मौत हो गई थी। मामले का गंभीरता से लेते हुए शासन ने जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू और पीआईसीयू वार्ड का निरीक्षण करके खामियों को पूरा करने का दिशा- निर्देश दिया था। इसी क्रम में एसडीएम सदर डॉ. ललित कुमार मिश्र और सीएमएस डॉ. एके झा रात तकरीबन 10 बजे टीम के साथ पीआईसीयू वार्ड में पहुंचे। यहां 15 बेड के वार्ड को देखा और स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया।
विज्ञापन

कहा कि लाइट की सप्लाई को देखते रहे। हमेशा तार को चेक करें, जिससे शार्ट-सर्किट से आग न लगने पाए। इसके बाद एसएनसीयू वार्ड में पहुंचे। 20 बेड के वार्ड का निरीक्षण किया। इसमें नवजात बच्चों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। हर बेड पर हीटर वॉमर को चेक करते रहने के लिए कहा। स्वास्थ्य कर्मियों को बताया कि हमेशा जांच करते रहें, जिससे शार्ट-सर्किट न होने पाए। इसके अलावा अन्य दिशा-निर्देश दिया। े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed