{"_id":"570153564f1c1b401ec8130a","slug":"media-xi-won-by-three-wickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीडिया एकादश की तीन विकेट से जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीडिया एकादश की तीन विकेट से जीत
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 03 Apr 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
जिला स्टेडियम में विजेताओं को शील्ड देते मुख्य अतिथि।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्टेडियम में रविवार को खेले गए मैत्री मैच में मीडिया एकादश ने अधिवक्ता एकादश को तीन विकेट से शिकस्त दी। हरफनमौला प्रदर्शन कर मीडिया एकादश के अमित सिंह मैन ऑफ द मैच बने।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अधिवक्ता एकादश की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सभी विकेट खोकर 148 रनों का स्कोर खड़ा किया। आलोक श्रीवास्तव ने सर्वाधिक 39 रनों की पारी खेली। उनके अलावा रिंकू ने 16, अंकित चौधरी ने 14 रनों का योगदान दिया।
मीडिया एकादश की ओर से अमित सिंह ने चार विकेट झटके। विजय मिश्रा ने 2, अर्जुन ने एक विकेट चटकाया। जवाब में खेलने उतरी मीडिया एकादश ने 17.3 ओवरों में सात विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। अर्जुन ने सर्वाधिक 25 रन बनाए।
विज्ञापन
सुधीर श्रीवास्तव ने 24, परवेज ने 23, अमित सिंह ने 30, मंजेश पांडेय ने आठ रन जोड़े। अधिवक्ता एकादश की ओर से आलोक ने दो विकेट चटकाए। इससे पूर्व सांसद जगदंबिका पाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच आरंभ कराते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह, सदर थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्र ने विजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एमपी गोस्वामी, जितेंद्र पांडेय, अंकित श्रीवास्तव, राकेश यादव, अरविंद झा सहित बार एसोसिएशन के महामंत्री दिव्य प्रकाश शुक्ला, वीरेंद्र श्रीवास्तव, विनीत श्रीनेत, प्रभाकर मिश्रा, रवि प्रकाश शुक्ला आदि मौजूद रहे।