{"_id":"5738c5f54f1c1b0016ac7484","slug":"medhavion-waved-the-flag","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावियों ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावियों ने लहराया परचम
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 16 May 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
रघुवर प्रसाद इंटर काॅलेज में खुशी का इजहार करते छात्र और छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे घोषित होते ही रविवार को मेधावियों के घरों में हर्ष का वातावरण उत्पन्न हो गया। बधाइयों का दौर दिन से रात तक चलता रहा। मनमाफिक अंक मिलने से ज्यादातर बेहतर अंकों से सफल परीक्षार्थी प्रफुल्लित नजर आए। एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाईं, गले लगाकर खुशियां बांटीं। हर बार की तरह लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ते हुए अव्वल स्थान हासिल किया।
12वीं में बांसी की नीलम यादव ने जहां 96 प्रतिशत अंक हासिल किए। रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर के आशीष चौधरी ने 95.8 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल का मान बढ़ाया। दिव्यांश पांडेय को 95.6 फीसदी अंक मिले। हाईस्कूल में भी बांसी की ही अंकिता को 95.16 प्रतिशत अंक मिले हैं। बेहतर परिणाम के साथ मेधावियों ने जहां सफलता का नया रिकॉर्ड बनाया तो परिजनों ने भी उन पर प्यार बरसाने में कोताही नहीं की। तरक्की की दुआओं के साथ भरपूर आशीर्वाद दिया।
वैसे तो परीक्षार्थियों को बोर्ड के नतीजों का इंतजार कई दिनों से था मगर रविवार को उनकी बेसब्री थमने का नाम नहीं ले रही थी। सुबह से ही अच्छे परिणाम की आस में बच्चे इंटरनेट से चिपक गए थे। दोपहर बाद जैसे ही नतीजे घोषित हुए, परीक्षार्थी सबसे पहले अपना रिजल्ट जानने को आतुर रहे।
विज्ञापन
वहीं, कुछ देर के लिए सर्वर ने भी साथ छोड़ दिया। बहरहाल, रिजल्ट देखने के बाद ज्यादातर परीक्षार्थियों की उम्मीदें पूरी हुईं। बोर्ड ने परीक्षार्थियों पर भरपूर मेहरबानी दिखाई है। मनमाफिक अंक मिलने से परीक्षार्थी आह्लादित रहे।
स्कूल से लेकर घर-आंगन तक हर तरफ उनकी सफलता का जश्न जारी रहा। देर शाम तक आए परिणामों के तहत टॉपर्स का सेहरा अबकी बांसी क्षेत्र के सिर बंधा है। यहां हाईस्कूल व इंटरमीडिएट दोनों ही परीक्षाओं में मेधावी अन्य क्षेत्रों के मुकाबले आगे रहे।
बांसी के सरदार पटेल इंटर कॉलेज की नीलम यादव ने इंटर में सर्वाधिक 480 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर के आशीष चौधरी को 95.8, दिव्यांश पांडेय को 95.6 प्रतिशत अंक मिले। इसी तरह हाईस्कूल में सरदार पटेल इंटर कॉलेज की ही अंकिता मिश्रा को 95.16 प्रतिशत अंक मिले हैं। अंश सिंह ने 95 और ऋतु चौहान ने 94 प्रतिशत अंक हासिल किया।