{"_id":"68320ce597d3e2f846038abc","slug":"mbbs-first-year-internal-exams-from-tomorrow-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-138084-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एमबीबीएस प्रथम वर्ष की आंतरिक परीक्षाएं कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एमबीबीएस प्रथम वर्ष की आंतरिक परीक्षाएं कल से
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज का प्रशासनिक भवन।
-एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के 100 छात्र छात्रा करेंगे प्रतिभाग
-सीसी कैमरे की निगरानी में आयोजित होगी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को आंतरिक परीक्षा 26 मई से शुरू होगी। जो चार जून तक चलेगी। इसमें लिखित व मौखिक दोनों तरह की परीक्षा कराई जाएगी।
एमबीबीएस छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय की परीक्षा देने के लिए कॉलेज स्तर की तीन परीक्षाओं से गुजरना पड़ता है। इन तीनों परीक्षाओं में 50 प्रतिशत से कम अंक होने पर विश्वविद्यालय की परीक्षा से वंचित कर दिया जाता है। इस क्रम में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं की द्वितीय आंतरिक परीक्षा 26 मई से शुरू हो रही है। जो चार जून तक चलेगी। इसमें लिखित परीक्षा 26 मई को एनाटमी विभाग में, 27 मई को फिजियोलॉजी विभाग में व 28 मई को बायोकेमिस्ट्री विभाग में होगी। जबकि मौखिक परीक्षा दो, तीन व चार जून को होगी।
प्राचार्य प्रो. राजेश मोहन ने बताया कि एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं की आंतरिक परीक्षा 26 मई से शुरू होगी। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।