फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Mass marriage: 164 couples got married

सामूहिक विवाह : एक दूजे के हुए 164 जोड़े

Sat, 08 Mar 2025 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 08 Mar 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Mass marriage: 164 couples got married
सिद्धार्थनगर। बीएसए ग्राउंड में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 164 जोड़े एक दूजे से वैवाहिक बंधन में बंध गए। इसमें हिन्दू समुदाय के 129 जोड़ों तथा मुस्लिम समुदाय के 14, बौद्ध धर्म 21 जोड़ो का विवाह संपन्न हुआ। हिन्दू जोड़ों का पंडित द्वारा विवाह संपन्न कराया गया तथा मुस्लिम समुदाय के जोड़ों का मौलाना द्वारा निकाह पढ़कर शादी कराया गया।
विज्ञापन

सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि कन्यादान सबसे बड़ा दान होता है आज मुझे महसूस हो रहा है कि जैसे मैं अपनी बेटी की शादी कर रहा हूं। गरीब परिवारों के बेटियों को अपनी शादी धूमधान से होने की चिंता रहती है, मुख्यमंत्री ने उनकी चिन्ता को दूर करते हुए समान रूप से सामूहिक विवाह के माध्यम से भव्य रूप से करने का कार्य किया है।
विज्ञापन

विधायक श्यामधनी राही व विनय वर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की ओर से गरीबों को समानता की श्रेणी में लाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सामूहिक विवाह के माध्यम से गरीब परिवार के बेटियों की शादी कराना सराहनीय कार्य है। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने कहा कि प्रत्येक जोड़े के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 35000 रुपये दिया जा रहा है तथा 10000 रुपये का सामान भी दिया गया है। इस दौरान सीडीओ जयेंद्र कुमार जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र प्रताप सिंह, डीडीओ गोपाल प्रसाद कुशवाहा, जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह मौजूद रहे। संचालन नितेश पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed