{"_id":"61a26eb932fe4873a56e4090","slug":"martyrs-of-amargarh-can-never-be-forgotten-siddharthnagar-news-gkp4178650102","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अमरगढ़ के शहीदों को कभी भुलाया नहीं जा सकता’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अमरगढ़ के शहीदों को कभी भुलाया नहीं जा सकता’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘अमरगढ़ के शहीदों को कभी भुलाया नहीं जा सकता’
डुमरियागंज। नगर पंचायत स्थित अमरगढ़ में महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को कृषक गोष्ठी, सम्मान समारोह सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलित व झंडारोहण करके कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि अमरगढ़ शहीद स्थल का इतिहास काफी पुराना है। जो योगदान यहां के बलिदानियों व वीर शहीदों ने दिया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
उन्होंने कहा कि विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह की पहल पर आज यह महोत्सव का आयोजन हो रहा है। यह एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस स्थल का नाम देश व विदेश में जाना जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पिछली सरकारों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इस मौके पर विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि इस स्थान की भव्यता के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे। महोत्सव के आयोजन में सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
इससे पूर्व अमनमणि एंड ग्रुप ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में अतिथियों शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा कृषि विभाग से आए हुए लोगों को भी मुख्य अतिथि की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर नरेंद्रमणि त्रिपाठी, लवकुश ओझा, जफर, अहमद, मधुसूदन अग्रहरि, रमेश लाल श्रीवास्तव, सुगंध अग्रहरि, राजीव अग्रहरि, अशोक अग्रहरि, शंभू अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
42 दिव्यांगों को बांटी गई ट्राई साइकिल
अमरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को तहसील क्षेत्र के 42 दिव्यांगजन को ट्राई साइकिल वितरित की गई। मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह की ओर से दिव्यांगजन को साइकिल वितरित करने के बाद उनका कुशलक्षेम जाना गया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार ने जितने विकास कार्य किए हैं, अब तक के किसी भी सरकारों ने नहीं किया है। सरकार की उपलब्धि को लोगों तक पहुंचाने की आवश्यकता है। जिला दिव्यांग अधिकारी एजाजुल हक ने कहा कि कुल 42 लोगों को ट्राई साइकिल वितरित की गई है।
इन्हें किया गया सम्मानित
अमरगढ़ महोत्सव में शनिवार को कृषि और अन्य उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया, जिसमें उप कृषि निदेशक आरबी लाल, डॉ. सूर्यप्रकाश सिंह, डॉ. एसके मिश्र, डॉ. एसएन सिंह, डॉ. मारकंडे सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार, रामकुमार कुंवर, राजेंद्र पांडेय, चंद्रभान मिश्र आदि लोग शामिल रहे।
मेले का लोगों ने जमकर उठाया लुत्फ
नगर पंचायत में पहली बार आयोजित किए गए अमरगढ़ महोत्सव में लगे हवाई झूले, मिकी माउस झूला के साथ ही जादू का लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया। इस दौरान महिलाओं और बच्चों ने खाने पीने की दुकानों के अलावा रोजमर्रा के सामानों की जमकर खरीदारी भी की। लोगों ने कहा यह आयोजन ऐतिहासिक है।