{"_id":"663fb229d7fe2bba51075461","slug":"married-woman-dies-body-was-going-to-be-burnt-police-sent-it-to-pm-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-117339-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: विवाहिता की मौत, जलाने जा रहे थे शव पुलिस ने पीएम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: विवाहिता की मौत, जलाने जा रहे थे शव पुलिस ने पीएम के लिए भेजा
Sat, 11 May 2024 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 11 May 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
- सदर थाना क्षेत्र के दतरंगवा गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र के दतरंगवा गांव में जहरीला पदार्थ खाने सेएक महिला की शुक्रवार रात मौत हो गई। शनिवार को अंतिम संस्कार करने जोगिया कोतवाली के ककरही घाट पर ससुराल वाले पहुंचे, लेकिन सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जोगिया कोतवाली क्षेत्र के सजनी गांव निवासी राजाराम की बेटी रीता (30) की शादी सदर थाना क्षेत्र के दतरंगवा गांव निवासी पतिराम से हुई थी। शुक्रवार रात उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया, इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर मृतका के मायके से भी लोग शनिवार को पहुंच गए। इस बीच ससुराल के लोग शव का अंतिम संस्कार करने ककरही घाट पर पहुंचे। मृतका के भाई राधेश्याम की सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और थाने पर चली आई।
मृतका के भाई ने बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज करने की तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सदर थानाध्यक्ष गौरव सिंह ने बताया कि सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।