{"_id":"6247376b24c1bb05f75af520","slug":"married-woman-died-under-suspicious-condition-siddharthnagar-news-gkp431858369","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के अशोक नगर वार्ड में शुक्रवार एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कमरे में छत के कुंडे से फंदे के सहारे लटकता हुआ उसका शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मायके वालों ने दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के अशोकनगर वार्ड में मुन्नी (22) पत्नी शाहरुख का शुक्रवार सुबह कमरे में छत के कुंडे के सहारे फंदे से लटकता हुआ शव पाया गया। आदिल निवासी ग्राम बोदला सराय थाना जगदीशपुर जनपद आगरा और तौकीर उर्फ शानू निवासी नेहरुनगर थाना कोतवाली बांसी ने दहेज के लिए मुन्नी की हत्या करने आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि दहेज के लिए बहन को प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी की वजह से फंदे से लटकाकर हत्या कर दी गई है। मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की जाए। घटना कि सूचना मिलते ही सीओ बांसी देवी गुलाम व तहसीलदार अरुण कुमार गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। कोतवाल संजय कुमार मिश्र का कहना है कि तहरीर के आधार पर दहेज हत्या का मुकदमा तीन आरोपियों के खिलाफ लिखकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।