{"_id":"6664c52d24610e1353020cd7","slug":"married-woman-died-under-suspicious-circumstances-dead-body-found-hanging-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-118790-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, फंदे से लटका मिला शव
Sun, 09 Jun 2024 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 09 Jun 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
गोल्हौरा थाना क्षेत्र के श्रीबेलवा गांव में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
गोल्हौरा। थाना क्षेत्र के श्रीबेलवा गांव में शुक्रवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध हालात मेें मौत हो गई। कमरे में छत के कुंडे के सहारे फंदे से लटका हुआ उसका शव मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बांसी कोतवाली थानाक्षेत्र के ग्राम गुलरहिया राजा निवासी राम रतन निषाद की पुत्री माया (22) की शादी बीते वर्ष मई में गोल्हौरा थाना क्षेत्र के श्रीबेलवा निवासी राजाराम निषाद के पुत्र हरिश्चंद्र से हुई थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर शाम माया ने किसी बात को लेकर छत में लगे पंखे में नायलॉन की रस्सी बांधकर उसके फंदे से लटक गई। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतका का भाई रामसहाय ने थाने पर पहुंच पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शव को फंदे से उतारकर बाद पंचनामा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है।