फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Marriage hall will be built with three crores... 50 thousand people will get facility

Siddharthnagar News: तीन करोड़ से बनेगा मैरिज हॉल... 50 हजार लोगों को होगी सुविधा

Fri, 17 May 2024 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 17 May 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Marriage hall will be built with three crores... 50 thousand people will get facility
जमीन चिह्नित, पुरानी नौगढ़ पुल के पास इंदिरा नगर वार्ड में बनेगा मैरिज हॉल
विज्ञापन

बजट आवंटित, लोकसभा चुनाव बाद शुरू होगा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नगर पालिका की तरफ से शहर के पुरानी नौगढ़ पुल के पास इंदिरानगर वार्ड में तीन करोड़ रुपये की लागत से मैरिज हॉल बनाने की तैयारी है। इससे शहर के 50 हजार लोगों को विभिन्न पारिवारिक, मांगलिक, धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सुविधा मिलेगी। अभी तक शहरियों को कार्यक्रम के लिए महंगे दर पर निजी मैरिज हॉल किराए पर लेना पड़ता रहा है। जबकि नगर पालिका की तरफ से मैरिज हाल निर्मित होने से लोगों को सस्ते दर में स्थान उपलब्ध हो सकेगा।
शहरी क्षेत्र में 20 से अधिक निजी मैरेज हॉल है, इसमें लोगों को वैवाहिक एवं अन्य पारिवारिक व मांगलिक कार्यक्रम करने के लिए एक दिन के लिए 50 हजार रुपये से अधिक में बुकिंग करनी पड़ती है। यहां तक कि किसी दिन अधिक वैवाहिक लगन होने के कारण इन मैरिज हाॅलों के एक दिन की बुकिंग की दर दो लाख रुपये तक पहुंच जाती है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को शादी समेत अन्य कार्यक्रम कराना बेहद मंहगा पड़ जाता है।
विज्ञापन

इस समस्या से निजात के लिए नगर पालिका बोर्ड की बैठक कर शहर में लोगों की सुविधा के लिए मैरिज हाॅल बनाने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। इससे शहर के पुरानी नौगढ़ पुल के पास उपलब्ध नगर पालिका की भूमि में मैरिज हाॅल बनाने का प्रस्ताव किया गया है, जहां पर लोकसभा चुनाव बाद तीन करोड़ रुपये लागत से निर्माण कार्य शुरू होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
मैरिज हाॅल पर रहेगी पार्किंग की बेहतर सुविधा
शहर में नगर पालिका की तरफ से बनने जा रहे मैरिज हॉल के लिए चयनित स्थल पर पर्याप्त भूमि की उपलब्धता रहेगी। इससे यहां पर वाहनों के पार्किंग के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। मैरिज हाॅल का भवन 400 वर्ग मीटर में बनेगा। इसमें बड़ा हाॅल के साथ ही तीन कक्ष, शौचालय एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस भवन के आसपास अतिरिक्त भूमि उपलब्ध रहेगा। इसमें वाहनों के पार्किंग सुविधा होगी। जबकि अभी तक शहर में स्थित निजी एवं नगर पालिका के मैरिज हाॅल के पास पार्किंग सुविधा नहीं होने के कारण कार्यक्रम के दौरान वाहन सड़क पर पार्किंग होने से जाम की समस्या उत्पन्न होती रही है।

शहर के दोनों हिस्से के लोगों को होगी सुविधा
पुरानी नौगढ़ पुल के पास नगर पालिका का मैरिज हाॅल का निर्माण होने से जहां जमुआर नाले के दक्षिणी हिस्से में स्थित इंदिरा नगर, पिठनी समेत पांच मोहल्लों के लोगों को सुविधा होगी। वहीं पर पुरानी नौगढ़ के तीन मोहल्ले के लोगों को मांगलिक एवं अन्य कार्यक्रम के लिए सुविधा मिलेगी। स्थानीय निवासी पुरुषोत्तम कहते हैं कि यहां पर मैरिज हाॅल बनने से शहर में जाम नहीं लगेगा और लोगों को ध्वनि प्रदुषण से भी राहत रहेगी। नगर पालिका की मानें तो कम खर्च में ही लोगों को मांगलिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधायुक्त जगह उपलब्ध होगी।

शहर में पार्किंग एवं अन्य सुविधा वाले बेहतर मैरिज हाॅल सस्ते दर पर उपलब्ध नहीं होने से बेहद परेशानी होती है, नगर पालिका की तरफ मैरिज हाॅल बनने से लोगों को सुविधा होगी।
सचिन श्रीवास्तव, शहरवासी

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए शहर के निजी मैरिज हाॅल महंगे साबित हो रहे हैं, नगर पालिका मैरिज हाॅल के बनने से लोगों पर विवाह आदि कार्यक्रम में आर्थिक बोझ कम होगा।

हेमंत पांडेय, शहरवासी

शहरियों को अन्य सुविधाओं के साथ ही विवाह आदि मांगलिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए तीन करोड़ की लागत से मैरिज हाॅल का निर्माण कराया जाएगा। इसमें पार्किंग आदि की सुविधाएं बेहतर होंगी।
- गोविंद माधव, अध्यक्ष नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed