फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   market open

बाजार खुला: टूटी सोशल डिस्टेंसिंग, किराना और सब्जी की दुकानों पर ज्यादा भीड़

Mon, 18 May 2020 07:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
market open
सोमवार को तेतरी बाजार मुख्य सड़क पर उमड़ी लोगों की भीड़। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बाजार खुला : किराना और सब्जी की दुकानों पर रही भीड़
विज्ञापन

सुबह सात बजे से 12 बजे तक खुलीं दुकानें, रोजमर्रा की जरूरत वाली दुकानों पर रही भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। लॉकडाउन 0.4 में नियमों में ढील मिलने के बाद सोमवार को काफी दुकानें खुलीं। कहीं ग्राहकों की भीड़ के कारण सोशल डिस्टेंसिंग टूटती नजर आई तो कहीं दुकानें ग्राहकों के इंतजार में खुली रहीं। सड़कों पर भी आम दिनों के मुकाबले वाहन, पैदल आदि की आवाजाही ज्यादा रही।
सोमवार सुबह सिद्धार्थ तिराहा स्टेशन रोड स्थित किराने की दुकानों पर ग्राहकों की खासी भीड़ रही। इन दुकानों पर सामान्य ग्राहकों के अलावा गांवों में किराने की छोटी दुकानें चलाने वाले लोग भी थोक में सामान खरीदने पहुंचे। सुबह से ही लोगों की भीड़ इन दुकानों पर लग गई। जल्द खरीद कर लौटने के प्रयास में ग्राहक सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते नजर आए। किराना और रोजमर्रा के सामान की दुकानों को छोड़ कर अन्य दुकानों पर भीड़ नजर नहीं आई। सोमवार को रोस्टर के अनुसार दोपहर बाद इलेक्ट्रॉनिक, मोबाइल की दुुकानें खुलीं लेकिन धूप के कारण ग्राहक नहीं आए। इलेक्ट्रॉनिक दुकान के मालिक ओमप्रकाश कसौधन ने बताया कि लॉकडाउन और ज्यादा धूप के कारण ग्राहक नहीं आ रहे। एक अन्य दुकानदार ने बताया कि पिछले वर्ष मई माह में 300 कूलर बेचे थे इस वर्ष अभी तक महज चार ही बिक सके हैं, एसी की मांग तो नहीं के बराबर है।
विज्ञापन

उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई : सीओ
सीओ सदर दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि सामाजिक दूरी का पालन कराने का निर्देश सभी को दिया गया है। दुकानदारों को भी सोशल डिस्टेंस व्यवस्था अपनाते हुए बिक्री करने का निर्देश दिया है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed