फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   market adorned on Dhanteras.

धनतेरज आज, सज गए बाजार, ग्राहकों का इंतजार

Thu, 24 Oct 2019 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
market adorned on Dhanteras.
शहर के चौराहे पर सजी मूर्तियों की दुकान। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
धनतेरस आज, सजे बाजार
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। धनतेरस व दीपावली के लिए बाजार सज गए हैं। इलेक्ट्रानिक दुकान से लेकर नए डिजाइनर वस्त्र व वाहनों से बाजार की रौनक बढ़ गई है। घरों को रोशन करने के लिए बाजारों में सजी रंग-बिरंगी झालर हर किसी को आकर्षित कर रही हैं। दीपोत्सव पर इस बार बाजार में नए तरह की झालरें भी देखने को मिल रही है। इनकी मांग भी ग्राहकों में ज्यादा है। वहीं इस बार मिट्टी के दिए भी अपने प्राकृतिक रंगों से आकर्षित कर रहे हैं।
दीपावली पर घर को सजाने के काम में आने वाली पारंपरिक चीजों को भी नया लुक देने की कोशिश की गई है। बाजार में इस बार पटाखे वाली झालरें आई हैं जो लोगों को काफी पसंद आ रही हैं। इस झालर में लाइट भी जलती है, पटाखे भी फूटते हैं। इसकी कीमत 1000 से 1200 तक है। वहीं नवरत्न झालर हर किसी को आकर्षित कर रही है। ये झालरें कई रंगों में रोशनी बिखेरती हैं। इस बार ग्राहकों को म्यूजिकल ट्री काफी पसंद आ रही है। करीब तीन से चार फीट लंबे इस म्यूजिकल ट्री को आप अपने कमरे में लगा सकते हैं। इसे एलईडी से सजाया गया है। जो कि हल्की रोशनी में काफी खूबसूरत है। साथ ही इसमें लाइट म्यूजिक का भी विकल्प दिया गया है। यह 600 से 800 रुपये में मिल रहा है। इलेक्ट्रानिक झालरों के साथ इस बार लोगों का रुझान मिट्टी के दिए की ओर भी है। कुम्हार रमेश का कहना है शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में इस बार मिट्टी के दीए की मांग बढ़ी है। इसकी वजह से परिवार के लोग भी दीए बनाने में जुट रहे।
विज्ञापन

धनतेरस के योग
पंडित सुनील मिश्रा के अनुसार इस बार धनतेरस का योग शुक्रवार सुबह नौ बजकर 23 मिनट के बाद से पूरा दिन रहेगा। उदया तिथि 26 अक्तूबर को है। ऐसे में धन त्रयोदशी का मान 25 अक्तूबर को होगा। उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में लक्ष्मी-कुबेर का पूजन जहां आर्थिक स्थिति के लिए विलक्षण परिणाम दायक होगा। वहीं, ये पल आत्मिक उन्नति का भी साक्षी बनेगा। ऐसे में सुबह दस बजे के बाद पूरे दिन लोग खरीदारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed