{"_id":"623b54326d44672b6e2c5cc4","slug":"many-people-injured-in-attack-siddharthnagar-news-gkp4308339172","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद में चले ईंट-पत्थर, कई जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद में चले ईंट-पत्थर, कई जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाद में चले ईंट-पत्थर, कई जख्मी
- घायलों में एक की हालत गंभीर, भनवापुर पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
- त्रिलोकपुर क्षेत्र के विशुनपुर हरी गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। त्रिलोकपुर थाने के विशुनपुर हरी गांव में दो पक्षों में दीवार जोड़ने को लेकर बुधवार को विवाद हो गया। इसमें ईंट और पत्थर चलने से कई लोग जख्मी हो गए। घायलों को भनवापुर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देखकर एक व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
क्षेत्र के विशुनपुर हरी गांव में दो पक्षों में रास्ते को लेकर सालों से विवाद चल रहा है। इस मामले में होली के पूर्व भी विवाद हुआ था। तब त्रिलोकपुर पुलिस ने अपनी मौजूदगी में सुलह समझौता कराया था। लेकिन इस सुलहनामे के बावजूद बुधवार को एक पक्ष बाहर से लाए मजदूरों से रास्ते को संकराकर दीवाल जोड़ने लगा। इसका दूसरे पक्ष के अरुण कुमार पांडेय ने विरोध किया। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चलने लगे। जिसमें अरुण कुमार ईंट लगने से घायल हो गए और उनके परिवार के अन्य सदस्य श्रीनरायन पांडेय, मनोज अंकित, रिंकू, पिंकी व सुनील को भी हल्की चोट आई। अरुण ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसओ त्रिलोकपुर राम कृपाल शुक्ल का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।