फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   manrega work cleared from block

Siddharthnagar News: अब ब्लॉक स्तर से होगी मनरेगा के कार्यों की स्वीकृति

Thu, 24 Nov 2022 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
manrega work cleared from block
अब ब्लॉक स्तर से होगी मनरेगा के कार्यों की स्वीकृति
विज्ञापन

- क्षेत्र पंचायत सदस्य के प्रदेश अध्यक्ष बोले- संघर्ष से मिली स्वीकृति
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। मनरेगा के तहत कराए जाने वाले कार्यों की खंड कार्यालय से ही स्वीकृति मिल जाएगी। प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति कार्यक्रम अधिकारी ने कार्य कराने की सहमति दे दी है। यह जानकारी बृहस्पतिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह ने दी।
उन्होंने कहा कि संगठन के द्वारा काफी संघर्ष के बाद क्षेत्र पंचायत में अब मनरेगा की स्वीकृति प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यक्रम अधिकारी बीडीओ के द्वारा किया जाएगा। संगठन के द्वारा शासन को यह अवगत कराया गया था कि क्षेत्र पंचायतों में मनरेगा स्वीकृति की प्रक्रिया बड़ी एवं कठिन होने के कारण स्वीकृति नहीं हो पा रही है। जिससे हम लोगों के प्रस्ताव पर कार्य नहीं हो पाता।
विज्ञापन

इसको सीधे खंड कार्यालय से प्रशासनिक वित्तीय स्वीकृति कराया जाए जो क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए सुविधाजनक होगा। शासन ने क्षेत्र पंचायत में विकास कार्य करने के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों के मांगों को सही ठहराते हुए क्षेत्र पंचायत में मनरेगा स्वीकृत को सुगम कर दिया है। यह शासन के द्वारा सराहनीय कार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान क्षेत्र पंचायत संगठन के पदाधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह, जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्र, लक्ष्मण, दिवाकर दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed