{"_id":"6012ea8a8ebc3e54387c1fe1","slug":"man-s-life-incomplete-without-education-anand-siddharthnagar-news-gkp3825736182","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा के बगैर मनुष्य का जीवन है अधूरा- कुंवर आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा के बगैर मनुष्य का जीवन है अधूरा- कुंवर आनंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा के बगैर मनुष्य का जीवन अधूरा : आनंद
पीपुल्स इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं में छात्रवृत्ति वितरित
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। पीपुल्स इंटर कॉलेज में हाईस्कूल और इंटर की छात्र-छात्राओं में बृहस्पतिवार को प्रबंधक कुंवर आनंद सिंह ने छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किया। इस दौरान प्रबंधक ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रबंधक ने कहा कि शिक्षा का मनुष्य के जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। शिक्षा मनुष्य को प्रगति के पथ पर ले जाती है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की शिक्षा नीति की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने और बच्चों में शिक्षा के प्रति ललक पैदा करने के लिए सरकार ड्रेस, स्वेटर, जूते वितरण कर छात्रवृत्ति दे रही है। इस दौरान हाईस्कूल की छात्रा साधना अग्रहरि, सना खातून और रुखसार जहां को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किया। 2021 सत्र के लिए कॉलेज के हाईस्कूल के 45 और इंटर में 70 छात्र-छात्राओं का छात्रवृत्ति बैंक खातों में भेजी गई है। इस दौरान प्रधानाचार्य चिंताराम चौधरी, विनोद सिंह, अदेश्वर सिंह, हरिराम चौहान, शिवकुमार पांडेय, आशुतोष सिंह, डॉ. वारिस फारुकी, अमरीश बहादुर आदि मौजूद रहे।