फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Make yoga a part of life, diseases will stay away: Shakti

योग को बनाएं जीवन का हिस्सा, दूर रहेगी बीमारियां : शक्ति

Mon, 19 Jun 2023 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 19 Jun 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Make yoga a part of life, diseases will stay away: Shakti
शहर में स्थित उद्यान पार्क में योगाभ्यास करते एसएसबी के जवान। संवाद
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर हर आंगन योग के तहत उद्यान पार्क में सोमवार सुबह योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों ने भी हिस्सा लिय। उन्हें योग को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। जानकारी देते हुए एसएसबी 43वीं वाहिनी के कमांडिंग अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि पूरे विश्व में 21 जून को 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाना है। इस वर्ष भारत सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर Óहर आंगन योगÓ के उद्देश्य से ऐतिहासिक, प्रसिद्ध मनोरम स्थलों के साथ साथ पार्कों में योगाभ्यास आयोजन कर जन मानस को जागरूक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके परिप्रेक्ष्य में 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की ओर से 27 मई से लगातार अलग-अलग सार्वजनिक स्थानों पर 25 दिवसीय योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य भारत सरकार के मंत्र हर आंगन योग के लिए समाज को जागरूक करना है। इसी उद्देश्य के तहत आज राजकीय अलंकृत उद्यान पार्क में योगाभ्यास कराया गया। इसमें ग्रामीणों को योग करने का तरीका बताया गया। उन्हें प्रेरित किया गया कि योग को जीवन का हिस्सा बनाएं। इससे कई प्रकार के रोम से मुक्त रहेंगे। इस दौरान महेश कुमार जिला योग प्रशिक्षक, उपेन्द्र नाथ उपाध्याय जिला पीटीआई, उदय प्रताप नारायण सिंह सहायक योग प्रशिक्षक, अरुण मणि त्रिपाठी योग प्रशिक्षक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed