{"_id":"5730ca934f1c1b652f91998b","slug":"make-water-harvesting-ponds-excavation","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संचयन को कराएं तालाबों की खुदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संचयन को कराएं तालाबों की खुदाई
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 09 May 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़ के ग्राम परसिया में निरीक्षण करते पूर्व ब्लाॅक प्रमुख।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड के परसिया गांव में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत चल रहे तालाब के सुंदरीकरण कार्य का सोमवार को सपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य उग्रसेन प्रताप सिंह ने निरीक्षण किया।
उन्होंने प्रधान और सेक्रेट्री को नियमानुसार कार्य कराने का निर्देश दिया। सपा नेता उग्रसेन सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा है कि गांव में ताल व पोखरे वर्ष भर पानी से भरे रहें। इससे जल संचय भी होगा।
पर्यावरण अनुकूलन से देश में सूखे से निपटने के लिए सरकार सजग है। इसके लिए जिम्मेदार नियमानुसार जलकुंडीय योजना के तहत ताल, पोखरों का सुंदरीकरण कराएं, जिससे कि बरसात का पानी उसी ताल, पोखरों में एकत्र हो सके और इसका लाभ क्षेत्र के किसान व पशुपालक को मिल सके।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज पटेल ने बताया कि परसिया ताल का सौंदर्यीकरण रुपया पांच लाख 96 हजार की लागत से मनरेगा के तहत कराया जा रहा है। इस कार्य में 100 मजदूर लगे हैं।
कार्य पूर्ण होने से परिगवा मेहनौली, संतोरी आदि गांव के सीवान का पानी नाले के माध्यम से इस ताल में इकटृठा होगा। इससे परसिया गांव समेत दहियाड, लौसा, छतहरा आदि गांव में सैकड़ों बीघा जमीन की सिंचाई के लिए जल का उपयोग हो सकेगा। इस दौरान प्रधान मीरा उपाध्याय, प्रधान प्रतिनिधि सदानंद उपाध्याय, रोजगार सेवक अमर सहाय, घनश्याम, मनीष पाठक आदि मौजूद रहे।