फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Make cash cash and cash from two houses

नकब लगाकर दो घरों से नकदी-जेवरात उड़ाए

Fri, 20 Apr 2018 11:04 PM IST
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर Updated Fri, 20 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
Make cash cash and cash from two houses
नकब - फोटो : सिद्धार्थनगर
बांसी। नगर क्षेत्र के सुभाषनगर वार्ड के सहजी टोला में गुरुवार की रात चोर दो घरों में सेंध काटकर नकदी व आभूषण सहित कीमती सामान समेट ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर गृह स्वामियों ने पुलिस को सूचना दी। चोरी से प्रभावित एक घर में 22 अप्रैल को बेटी का तिलक होना है।  
विज्ञापन


नगर के सहजी निवासी जयप्रकाश गौड़ व सहज राम का मकान सटा हुआ है। दोनों घरों के बीच में मिट्टी की दीवार है। छत टीन की है। गुरुवार की रात दोनों परिवार के लोग सोए थे। देर रात चोर दोनों घर में पीछे की दीवार में सेंध काटकर घर में दाखिल हो गए। इसके बाद जय प्रकाश गौड़ के घर से तीस हजार रुपया नकदी, सोने का मंगलसूत्र व कील, दो बोरी सरसों उठा ले गए। इसी तरह सहज राम के घर से सोने का मंगल सूत्र, झुमकी, 15 पीस बर्तन व राशन उठा ले गए। चोर घर में रखा बक्सा, अटैची घर के पीछे  खेत में निकालकर ले गए और उसमें रखा जेवर-नकदी निकालने के बाद खाली बक्सा व अटैची को छोड़ फरार हो गए। गृह स्वामी को घटना की जानकारी सुबह हुई। सूचना 100 नंबर पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। जयप्रकाश गौड़ की बेटी का 22 अप्रैल को तिलक है। इसके लिए उसने काफी मशक्कत कर तीस हजार रुपये इकट्ठा किया था, चोर उसे भी उठा ले गए। इस संबंध में कोतवाल रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उधर, चोरी की सूचना पर पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष मो. इद्रीश पटवारी ने पीड़ित परिवार को पांच हजार रुपये नकद की सहायता मुहैया कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed