{"_id":"66f33900b0ee4944c50ccef4","slug":"major-intersection-of-the-area-facing-encroachment-trouble-for-pedestrians-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-124588-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अतिक्रमण से जूझ रहा क्षेत्र का प्रमुख चौराहा, राहगीरों के लिए परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अतिक्रमण से जूझ रहा क्षेत्र का प्रमुख चौराहा, राहगीरों के लिए परेशानी
Wed, 25 Sep 2024 03:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 25 Sep 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के बदलिया सोहना मार्ग, शाहपुर सिंगारजोत मार्ग, भनवापुर मन्नीजोत भरवठिया सहित अन्य मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण के चलते दुर्घटनाओं में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। सुरक्षित व सुगम यात्रा के लिए जिला व तहसील प्रशासन ने अभियान चलाकर जनपद के कई स्थानों पर अतिक्रमण हटवाया। डुमरियागंज तहसील प्रशासन ने भी कुछ मुख्य चौराहों पर अतिक्रमण हटाया है, लेकिन अभी भी कई चौराहे अतिक्रमण राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।
विकास खंड भनवापुर का चौराहा पूर्णतया अतिक्रमण के गिरफ्त में है। अतिक्रमण का यह आलम है कि संविलयन उच्च प्राथमिक विद्यालय भनवापुर के मुख्य द्वार के बगल में ही गाड़ियों की धुलाई होती है। विद्यालय समय में जनरेटर चलने से पढ़ाई प्रभावित होती है। यहां तक कि विद्यालय की चहारदीवारी में जनरेटर के कंपन से दरार पड़ गई है। सड़क के बगल में लगी फल और सब्जियों की दुकानों के चलते चौराहे को आसानी से पार करना कठिन है। तहसील प्रशासन शीघ्र ही अतिक्रमण नहीं हटवाया तो बड़े हादसे को नकारा नहीं जा सकता। क्षेत्र के धनश्याम, राजू, सूरज, दिनेश, गिरधर ने सड़क पर हो रही जाम को हटवाने का मांग किया है। इस संबंध में एसडीएम डॉ. संजीव कुमार दीक्षित ने कहा कि जल्द ही अभियान चलाकर पूरे तहसील का अतिक्रमण हटाया जाएगा।