{"_id":"6679da2d8c07e33d96067a54","slug":"main-accused-in-kidnapping-and-rape-case-arrested-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-119642-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अपहरण व दुष्कर्म के मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अपहरण व दुष्कर्म के मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Tue, 25 Jun 2024 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 25 Jun 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
तुलसियापुर। कठेला समय माता थाना पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म व मारपीट के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को थानाक्षेत्र के तेंदुआ बंधे पर आम के बगीचे के पास अपहरण, दुष्कर्म व मारपीट के मामले में दर्ज मुकदमे के मुख्य आरोपी रमजान को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में आरक्षी राजेश यादव व दिलीप कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन