{"_id":"65ca580c4c28fdf3c90dccd9","slug":"madrasa-board-exam-will-be-held-today-at-15-centers-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-112780-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आज 15 केंद्रों पर होगी मदरसा बोर्ड की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आज 15 केंद्रों पर होगी मदरसा बोर्ड की परीक्षा
Mon, 12 Feb 2024 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 12 Feb 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से संचालित मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल, फाजिल की परीक्षा आज से जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा में 5920 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। मजिस्ट्रेट के निगरानी में परीक्षा होगी।
मंगलवार से शुरू हो रही मदरसा बोर्ड की परीक्षा न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज बांसी, विश्वेश्वर प्रसाद विश्वकर्मा कृषक इंटर कॉलेज झहरांव, कुल्लियातुत तैयबात निस्वा कॉलेज डुमरियागंज, जिया निस्वा स्कूल कुशहटा, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल इंटरमीडिएट कॉलेज बढऩी डुमरियागंज, सेंट थामस हायर सेकेड्री स्कूल हल्लौर, चांद गल्र्स इंटर कॉलेज चांदगंज टेऊाग्रांट, सर्वोदय इंटर कॉलेज डोकम अगया, डॉ. जाकिर हुसेन पब्लिक स्कूल औरहवा, खदीजतुल कुबरा गल्र्स कॉलेज मधवापुर, मदरसा दारूल हुदा यूसुफपुर, मदरसा अल जामियातुल इस्लामिया तिलकहना, खदीजतुल कुबरा निस्वा कॉलेज नौगढ़, मदरसा कुल्लिया बहरून्निशा निस्वा कॉलेज बुद्धनगर शामिल हैं।
इन परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए सभी तहसीलों में एक-एक खंड शिक्षा अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है। परीक्षार्थियों में मुंशी, मौलवी में 3081, आलिम में 1271, कामिल में 1156, फाजिल में 412 परीक्षार्थी शामिल हैं। जिले में 20 सचल दस्ता के निगरानी में परीक्षा होगी। यह जानकारी प्रभारी अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता ने बताया कि परीक्षा नकलविहीन और सकुशल संपन्न कराया जाएगा।