फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Made a debtor in the name of help, installments are endless

Siddharthnagar News: मदद के नाम पर बनाया कर्जदार, किस्तें अंतहीन

Sun, 27 Jul 2025 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Made a debtor in the name of help, installments are endless
दुर्गावती
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर/ भनवापुर। कहीं गरीबी तो कहीं बीमारी और आर्थिक तंगी, गरीब तबके के लोगों को कर्ज के दलदल में पहुंचा रहा है। इसका फायदा फाइनेंस कंपनी के संचालक उठा रहे हैं। सस्ती ब्याजदर पर कर्ज देने की बात कह कर वे लोगों को फंसा रहे हैं। इसके बाद वसूली के लिए न सिर्फ मानसिक उत्पीड़न करते हैं। बल्कि मारपीट करते हैं। घर का सामान उठा ले जाते हैं। लेकिन, इन मामलों में पीड़ित आगे नहीं आता है, इससे शोषण करने वालों का मनोबल और बढ़ जाता है।
कुछ ऐसा ही त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के डोकम अमया निवासी दुर्गावती के साथ हुआ। पति की बीमारी का इलाज कराने के लिए दुर्गावती ने कर्ज लिया। उसे भरने के बाद भी एजेंट उत्पीड़न कर रहे हैं। उसकी पिटाई की और धमकी भी देकर गए।
विज्ञापन

ऐसा पीड़िता ने बताया। उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। लेकिन, अब देखना है कि वह अपनी बात पर कायम रहेगी या नहीं।
क्योंकि, गांव समूह की अन्य महिलाओं ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया। जबकि पूर्व के मामलों में शिकायत करने के बाद जब कार्रवाई की बात आई तो पीड़ित ही पीछे हट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए कार्रवाई आज तक नहीं हुई। एक से दूसरे इलाके में पहुंचकर फाइनेंस कंपनी के लोग उत्पीड़न कर रहे हैं। इस बार उनका ठिकाना डुमरियागंज तहसील बना है। क्योंकि इससे पहले यहां कोई मामला सामने नहीं आया है। अभी तक नौगढ़, बर्डपुर और खेसरहा व बांसी, लोटन ब्लॉक क्षेत्र में इनकी धमक थी।
गांव के व्यक्ति के जरिये जानते हैं माली हालत: गांव वालों को कर्ज दिलाने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि लोन बांटने वालों का एक रैकेट होता है। इनका अलग- अलग एरिया बंटा रहता है। यह लोग गांव में आने के बाद किसी एक व्यक्ति से संपर्क साधते हैं। इसके बाद गांव के गरीब परिवार जिनकी माली हालत खराब हो और जो मजदूरी करते हों, उन्हें फंसाते हैं। उनके घर उठना-बैठना, मदद की बात करना और फिर लोन की बात शुरू होती है।
गांव का एक आदमी पहले कमीशन का लालच देकर फंसाता है। उसके बाद वह आदमी अपने गांव के लोगों को बहला-फुसलाकर कर ले जाता है।अधिकतर औरतों पर ही डोरे डाले जाते हैं।
जब एक बार लोग फंस जाते हैं। तो उस कंपनी के मकड़जाल में फंस कर रह जाता है और अंत में या तो घर छोड़कर भागना पड़ता है या जीरावती की तरह जहर खाना पड़ता है।
उत्पीड़न से तंग महिला ने खा लिया था जहर: कुछ माह पहले लोटन कोतवाली क्षेत्र के लोहरौली गांव निवासी जीरावती ने तहरीर देकर बताया कि एजेंट ने उसके साथ अभद्रता की और घर में घुसने का प्रयास किया। उससे आजिज आकर बाद में उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।

पीड़िता ने शिकायती पत्र तो दिया, लेकिन बाद में मुकर गई और कहा कि कोई कार्रवाई नहीं चाहिए। इसलिए कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पाई थी।
इस संबंध में एसओ विपिन सिंह का कहना है कि महिला ने मारपीट करने का आरोप लगाया है, मामले की जानकारी हुई है। शिकायती पत्र की जांच करके उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed