फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Lucky Thapa beats Munna Tiger

Siddharthnagar News: लकी थापा ने मुन्ना टाइगर को दी पटकनी

Sat, 18 Jan 2025 10:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Lucky Thapa beats Munna Tiger
जोगिया क्षेत्र के करौन्दा मसिना पेट्रोल पंप के पास आयोजित दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान। संवा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जोगिया। क्षेत्र करौंदा मसिना पेट्रोल पंप के पास शनिवार को ब्रह्मलीन महंत सर्वजीत सिंह की याद में लड्डू गोपाल मठ सेवा न्यास देवरा बाजार की ओर से दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता आयोजन हुआ। इसमें नेपाल के लकी थापा ने राजस्थान के मुन्ना टाइगर को पांच मिनट की कुश्ती में ही पटकनी दे दी। लकी की जीत पर तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा मैदान गूंज उठा।
दंगल में दूसरा मुकाबला रिजवान गनी जम्मू-कश्मीर तथा सोनू पहलवान चंडीगढ़ के बीच हुआ। इसमें जबरदस्त टक्कर के बाद रिजवान ने सोनू को चित किया। इसके बाद मोंटी पहलवान दिल्ली और अंकित पहलवान उत्तराखंड के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। सबसे रोमांचक मुकाबला लकी थापा नेपाल और मुन्ना टाइगर राजस्थान के बीच देखने को मिला।
विज्ञापन

कुश्ती में धोबिया पछाड़ दांव आजमाते हुए लकी ने मुन्ना टाइगर को पटकनी दी। शकीर नूर पहलवान और विक्की पहलवान पंजाब के बीच मुकाबला हुआ। सोनू पहलवान उसका बाजार व गोलू पहलवान मसिना के बीच बराबर की कुश्ती हुई। वहीं मोटी पहलवान दिल्ली और अंकित उत्तराखंड के बीच जबरदस्त कुश्ती हुई। समाजसेवी दिवाकर विक्रम सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलकर दंगल का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर आयोजक पूर्व ब्लाॅक प्रमुख कौशलेंद्र त्रिपाठी, ग्राम प्रधान करौंदा मसिना प्रभु दयाल यादव, कृष्ण कुमार गुप्ता, अखिलेश सिंह, अनिल चौधरी, वीरेंद्र कुमार, नसीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed