फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Lotan via Kolhui-Sonauli bus service not started

Siddharthnagar News: नहीं शुरू हुई लोटन वाया कोल्हुई-सोनौली बस सेवा

Tue, 13 Feb 2024 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 13 Feb 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Lotan via Kolhui-Sonauli bus service not started
सिद्धार्थनगर। जिले से लोटन कोल्हुई होते हुए सोनौली तक रोडवेज बस का संचालन शुरू नहीं हो सका है। जबकि रोडवेज ने एक वर्ष पूर्व ही लोटन कोल्हुई होते हुए सोनौली तक बस संचालन करने के लिए सर्वे करवा लिया था। लेकिन डिपो में बसों की कमी के कारण रोडवेज तत्काल बस का संचालन शुरु नहीं कर पाया था। जिसका संचालन अभी तक नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

मुख्यालय से लोटन की दूरी 18 किमी है। जबकि कई वर्ष पूर्व मुख्यालय से लोटन रूट पर तीन बसों का संचालन होता था। पहला बस लोटन कोल्हुई होते हुए सोनौली तक जाता था। जबकि दो बसों में एक बस ठोठरी से वाराणसी के लिए संचालित होती थी। दूसरा बस मुख्यालय से ठाेठरी तक संचालित की जाती थी। लेकिन कोरोना काल से दोनों बसों का संचालन सवारी के अभाव में बंद कर दिया गया था। लेकिन पिछले वर्ष बर्डपुर, लोटन के रास्ते कोल्हुई होते हुए नौतनवा, सोनौली बार्डर तक बस का संचालन शुरू करने की कवायद शुरू की गई थी।
विज्ञापन

इसके लिए वर्तमान एआरएम ने स्थलीय सर्वे भी करवाया था। बस संचालन के लिए पत्राचार भी किया गया था। लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी लोटन कोल्हुई मार्ग पर बसों का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। जबकि लोटन से मुख्यालय पर प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आना-जाना लगा रहता है। सरकारी बस का संचालन नहीं होने से लोगों को प्राइवेट वाहन से अधिक किराया देते हुए यात्रा करना पड़ता है। लोगों की जेब ढीली होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
सौनली तक चले बस तो पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
सौनली बाॅर्डर से अन्य देश के नागरिकों का आवागमन अधिक होता है। जबकि सोनौली बाॅर्डर से ही लोग भारत व नेपाल का पर्यटन करने जाने के लिए सुलभ मानते है। मुख्यालय से सोनौली तक बस का संचालन होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। जिससे बाॅर्डर से आने वाले पर्यटक कपिलवस्तु, गनवरिया स्तूप व धार्मिक स्थलों काे आसानी से घूम पाएंगे। जबकि बस का संचालन नहीं होने से पर्यटक प्राइवेट वाहनों से इस रूट पर आना पसंद नहीं करते हैं।
बोले यात्री
लोटन क्षेत्र में बस का संचालन नहीं होने से यात्रा कठिन लगती है। जबकि सोनौली तक बस का संचालन होने से व्यापारियों को भी इसका लाभ मिलेगा। जिससे उन्हें कई जगहों पर वाहन नहीं बदलना पड़ेगा।

-राकेश पांडेय, समाजसेवी
क्षेत्र से सैकड़ों लोग मेडिकल कॉलेज, तहसील, कलक्ट्रेट, कोर्ट व अन्य कार्यों के लिए मुख्यालय आते है। लेकिन सरकारी बस का संचालन नहीं होने से लोगों को निराश होना पड़ता है।
-अजय सिंह, समाजसेवी
-------
वर्जन
अभी हम नए आए है। रूट के बारे में जानकारी नहीं है। हम पुन: मार्ग का सर्वे करवाएंगे। यदि बस संचालन के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
-विजय कुमार गंगवार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed