{"_id":"6a48079c5937aaac6b0b1af8","slug":"lotan-set-for-a-makeover-worth-18-crore-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-160697-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 18 करोड़ से संवरेगी लोटन की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 18 करोड़ से संवरेगी लोटन की सूरत
विज्ञापन
लोटन। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को लेकर शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। इसमें मनरेगा और राज वित्त से कराए जाने वाले विकास कार्यों पर चर्चा के बाद विभिन्न बजट प्रस्तावों को ध्वनिमत से पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख आशीष सिंह ने की। बैठक में मनरेगा के तहत 3,69,486 मानव दिवस के सापेक्ष 15.51 करोड़ रुपये (लगभग) का बजट तथा राज वित्त मद में 2.50 करोड़ रुपये का बजट ध्वनिमत से पारित किया गया।
खंड विकास अधिकारी सर्वेश मोहन श्रीवास्तव ने सदन को पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में कराए गए विकास कार्यों और उन पर हुए व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष 15 करोड़ 44 लाख रुपये से विकास कार्य कराए गए। साथ ही मनरेगा योजना वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यों के अनुमोदन पर भी चर्चा हुई।
ब्लॉक प्रमुख आशीष सिंह ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों को आपसी मतभेद भुलाकर गांवों के विकास के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए। पक्ष और विपक्ष के सामूहिक प्रयास से ही क्षेत्र का समग्र विकास संभव है।
विज्ञापन
बैठक में प्रधान संघ अध्यक्ष अरविंद मणि त्रिपाठी, धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव, कमलेश चौरसिया, रत्नेश शुक्ल, पूर्ति निरीक्षक माला गुप्ता, मुख्य सेविका सरस्वती देवी, एडीओ पंचायत सदानंद वर्मा, बीसीपीएम रमाकांत चतुर्वेदी तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मीराम, पंकज वर्मा, सुनील, सुग्रीव प्रसाद, पल्टू प्रसाद, पदुमपंथ पांडेय, शिवेंद्र प्रताप सिंह, अनूप यादव, बब्लू गुप्ता, हीरालाल, सूरज कुमार त्रिपाठी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।