फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Lockdown in Corona

लॉक डाउन में तय हुए खाद्यान्न के दाम

Sun, 29 Mar 2020 07:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
Lockdown in Corona
मुनाफाखोरी के खिलाफ प्रशासन करेगा सख्त कार्रवाई
विज्ञापन

डीएम ने मुनाफाखोरी रोकने को वस्तुओं का किया रेट निर्धारित
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। लॉकडाउन के कारण खाद्य वस्तुओं के मंहगी होने की चिंता करने की जरूरत नहीं है। प्रशासन ने दैनिक घरेलू उपयोग में आने वाली वस्तुओं का रेट निर्धारित कर दिए हैं। तय कीमत से अधिक मूल्य लेने वाले दुकानदारों की शिकायत जिलाधिकारी से या कंट्रोल रूम पर कर सकते हैं। प्रशासन इन दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा के बाद से दैनिक घरेलू उपयोग में आने वाली वस्तुओं की कीमत में तेजी से इजाफा होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। एक तरफ जमाखोरी के कारण लोग आवश्यक वस्तुओं के किल्लत से जूझ रहे हैं दूसरी तरफ मुनाफाखोरी के कारण मूल्य में बढ़ोत्तरी होने से उनकी परेशानियां बढ़ गई हैं। डीएम दीपक मीणा ने आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी व मुनाफाखोरी रोकने के लिए थोक और फुटकर मूल्य निर्धारित किया है। निर्धारित रेट पर ही आवश्यक वस्तुओं की बिक्री सुनिश्चित करने के लिए गठित टीम लगातार निगरानी करते हुए जांचकर कार्रवाई करेगी। निर्धारित रेट से अधिक मूल्य लेने पर दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
इन वस्तुओं का हुआ रेट निर्धारित (रुपये में)
वस्तु थोक प्रति किग्रा फुटकर प्रति किग्रा
दाल उड़द 100-110
दाल अरहर 85-94
दाल मसूर 57-63
बेसन 75-83
चना दाल 60-66
चीनी 36-40
चावल (कामन) 25-28
चावल (बासमती) 50-55
सरसों तेल 108-110
आटा 26-29
हल्दी 150-165
मिर्च 250-275
राजमा 85-94
माचिस पैकेट 10-11
नमक 20-22
सूजी 27-30
रिफाइंड तेल 100-110
गुड़ 40-44
सर्फ 50-55
गेहूं 24-27
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed