फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Lockdowen 120 indian lober in Nepal

लॉकडाउन में नेपाल में फंसे 120 मजदूर

Sat, 04 Apr 2020 07:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
Lockdowen 120 indian lober in Nepal
लॉकडाउन में नेपाल में फंसे 120 मजदूर
विज्ञापन

कपिलवस्तु में बच्चों के साथ फंसे हैं सभी लोग
मध्यप्रदेश के सागर जिले के हैं निवासी
अमर उजाला ब्यूरो
कपिलवस्तु। सीमा से सटे नेपाल के पकड़ी बाजार में लॉकडाउन के बाद 120 मजदूर फंस गए हैं। इनमें 40 बच्चे भी शामिल हैं। ऐसे में उन्हें कई प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। सभी मजदूर मध्यप्रदेश के सागर जिले के मूल निवासी बताए जा रहे हैं। नेपाल के कपिलवस्तु जनपद की भारतीय सीमा से सटे पकड़ी थाना क्षेत्र स्थित साप्ताहिक बाजार पकड़ी और लबनी में लगभग 120 भारतीय मजदूर काम करते हैं। लॉकडाउन के कारण यह लोग फंस हैं। मजदूरों के अनुसार वे लोग भारत के मध्य प्रदेश के सागर जिले के तहसील व थाना मलथान कस्बे के रहने वाले हैं। यह लोग घूम-घूम कर हस्त निर्मित हंसिया, हथौड़ा, खुरपा, खुरपी आदि लोहे के सामान जगह-जगह बेचते थे। वर्तमान में लॉकडाउन के कारण वहां फंस गए हैं। हालांकि पकड़ी के बाजार व्यवस्थापन समिति व्यापारियों और ग्रामीणों ने इन लोगों के भोजन-पानी की व्यवस्था की है। पकड़ी और लबनी बाजार में फंसे भारतीयों में रमेश लोगडिय़ा, भूरे लोगडिय़ा, राम स्वरूप लोगडिय़ा, संतरा बाई लोगड़िया, मक्खन लोगड़िया, गौरा लोगड़िया, रामस बाई, गीता, गब्बर, सुमेर, राधा, मुकेश, गोलू, अमर, विष्णु लोगड़िया सहित 30 महिलाएं, 50 पुरुष और 40 बच्चे लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed