{"_id":"667c7cc7e522ae49080f1e74","slug":"locality-gets-filled-with-water-during-rains-demand-for-relief-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-119740-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बारिश में मोहल्ले में भर जाता है पानी, निजात की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बारिश में मोहल्ले में भर जाता है पानी, निजात की मांग
Thu, 27 Jun 2024 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 27 Jun 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
समस्याओं के समाधान के लिए सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। आदर्श व्यापार मंडल बांसी के पदाधिकारियों ने बुधवार को एसडीएम की गैर मौजूदगी में नायब तहसीलदार सदर राघवेंद्र पांडेय को बांसी नगर से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि पिछले कुछ वर्षों से सिंचाई विभाग की लापरवाही से बांसी पनघटिया बांध के किलोमीटर एक पर स्थित बिना ढक्कन के क्रास नाले से बाढ़ का पानी नगर के कई मोहल्ले में आ जाता है। इससे लोगों के घरों व दुकानों में पानी भर जाता है और लोगों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। साथ ही विषैले जंतुओं का भय भी बना रहता है। लोगों ने इसके समाधान की मांग की है। साथ ही सड़क की सुदृढ़ीकरण कराते हुए पूरे मार्ग पर पौधरोपण कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, डॉ. अनूप कुमार, वेद प्रकाश, देवव्रत वर्मा आदि मौजूद रहे।