{"_id":"60ec731e8ebc3ecba16efa2b","slug":"local-people-opposed-toll-tax-siddharthnagar-news-gkp4016059147","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-730 पर शुरू हुआ टोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच-730 पर शुरू हुआ टोला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय लोगों ने टोल टैक्स का किया विरोध
गोल्हौरा गांव के पास एनएच-730 पर टोल प्लाजा शुरू
फॉस्ट टैग की सुविधा नहीं तो देना होगा दोगुना टैक्स
संवाद न्यूज एजेंसी
परसा। जिले के गोल्हौरा में एनएच-730 पहला टोल प्लाजा शुरू हो गया है। हाइवे पर आने-आने वाले वाहनों का टोल टैक्स की वसूली शुरू हो गई है। जनपद के चार पहिया वाहनों का टोल वसूलने से क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी है। क्षेत्रीय लोगों ने डीएम से इस मामले में शिकायत की है।
बौद्ध परिपथ के रूप में प्रसिद्ध नेशनल हाईवे-730 पर नौ जुलाई को टोल प्लाजा शुरू हो गया है। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के बढ़नी ब्लॉक के तहत गोल्हौरा के पास बने टोल प्लाजा पर एनएच-730 पर सफर करने वाली चार पहिया वाहनों का टोल लगना भी शुरू हो गया है। जिले के पासिंग वाहनों का टोल लगने से क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। हियुवा के जिला महामंत्री अजय सिंह की अगुवाई में लोगों ने डीएम दीपक मीणा से इसकी शिकायत की। अजय सिंह ने कहा कि अन्य जिलों में नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले उस जिले के पासिंग वाहनों का टोल नहीं लगता है, लेकिन यहां वसूली की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि कि अगर शीघ्र ही इस मामले को निस्तारित नहीं किया गया तो हिंदू युवा वाहिनी शीघ्र ही आंदोलन को बाध्य होगी। इस मौके पर सोमनाथ मौर्य, लवकुश गौड़, जोखू यादव, विनोद गौड़, संतोष विश्वकर्मा, अनिल जायसवाल, संजय सिंह, रामचंद्र यादव, विजय कुमार, राजकुमार, परशुराम वरुण आदि मौजूद रहे।
पास बनवा सकते हैं स्थानीय लोग
नेशनल हाईवे गोरखपुर के परियोजना प्रबंधक सीएम द्विवेदी ने कहा कि एनएच पर आवागमन करने वाले वाहनों का टोल न लगने की मांग जायज नहीं है। टोल प्लाजा के 20 किमी के दायरे में रहने वाले वाहन स्वामी सुविधा के लिए टोल प्लाजा पर जाकर वाहन की आरसी, आधार कार्ड की छायाप्रति और 285 रुपये मासिक जमा कर पास बनवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह लाभ केवल उन्हीं वाहनों को मिलेगा, जिन्होंने फास्ट टैग सुविधा पहले से लिया है। जिन्होंने फास्ट टैग सुविधा नहीं ली है, ऐसे वाहन स्वामियों को इस टोल प्लाजा पर निर्धारित टोल टैक्स से अलग दोगुना टैक्स देना होगा। उन्होंने सभी वाहन स्वामियों को वाहन में फास्ट टैग की सुविधा लेने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
शोहरतगढ़ में टोल टैक्स वसूली के मामले में कुछ लोगों ने ज्ञापन दिया है। एनएच के एक्सईएन को बुलाया गया है। स्थानीय लोगों के साथ नियम विरुद्ध वसूली नहीं होगी।
दीपक मीणा, जिलाधिकारी