{"_id":"62a2348fcb823859081be7eb","slug":"lo-voltage-problem-siddharthnagar-news-gkp4397940199","type":"story","status":"publish","title_hn":"लो-वोल्टेज व बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लो-वोल्टेज व बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लो-वोल्टेज व बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी
- शिकायत के बाद भी समस्या का नहीं हो रहा समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। विद्युत निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था सुचारु रुप से नहीं मिल पा रही है। वहीं, लो-वोल्टेज की वजह से भी दिक्कत हो रही है।
तहसील क्षेत्र के हल्लौर पश्चिम टोला में लोग लो वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं। वहीं, बिजली कटौती के चलते गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं। कस्बा निवासी नौशाद अहमद ने बताया कि उनकी खाद्य सामग्री की दुकान है। लो-वोल्टेज के कारण एक पखवाड़े से फ्रीजर नहीं चल पा रहा है। घरों में लगे कूलर, पंखे, फ्रिज, वाशिंग मशीन शो पीस बने हुए हैं। हल्लौर के पश्चिम टोला के निवासी खुशनहाल, जमालए कुमैल, वसीम पंजतन, मीसम, शकील अहमद, अजीम, कायनात, मेंहदी, बबलू, असगर आदि ने बिजली विभाग के अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की है। अवर अभियंता अमरजीत ने बताया कि विद्युत कटौती स्थानीय स्तर पर नहीं की जा रही है ऊपर से आदेश के बाद रोस्टिंग होती है। जहां तक लो-वोल्टेज की समस्या का सवाल है। जल्द ही फाल्ट को सही करके व्यवस्था सुचारु की जाएगी।