{"_id":"666204ea34b51f860407f5b4","slug":"light-rain-created-problem-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-118638-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: हल्की बारिश ने खोल दी जल निकासी व्यवस्था की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: हल्की बारिश ने खोल दी जल निकासी व्यवस्था की पोल
विज्ञापन
फोटो-
भनवापुर। बृहस्पतिवार को हुई हल्की बारिश के बाद ब्लाॅक क्षेत्र के कस्बा सोहना में लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। नालियों का पानी उफनाकर सड़कों पर आ गया, और लोग कीचड़ से होकर आने-जाने को मजबूर हुए।
स्थानीय निवासी राकेश यादव, शिव सागर, चिंकू, वंशी कश्यप, बुग्गुल, कर्मवीर गुप्ता आदि ने बताया कि गांव में तैनात सफाईकर्मी कभी कभार आता है। गांव की नालियों के निर्माण में जमकर धांधली की गई। तमाम शिकायतों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। छह माह पहले बनीं नालियां टूट चुकी हैं, जिससे उसमें बहने वाला पानी मुख्य मार्ग पर आ गया है।
इस संबंध में एडीओ पंचायत संजय पटेल ने कहा कि गांव में तैनात सफाईकर्मी यदि काम नहीं कर रहे हैं, तो इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी और टूटी नालियों को जल्द सही कराया जाएगा। संवाद