फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Life threatening attack accused gets conditional anticipatory bail

Siddharthnagar News: प्राण घातक हमले के आरोपी को मिली सशर्त अग्रिम जमानत

Sun, 27 Aug 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 27 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Life threatening attack accused gets conditional anticipatory bail
सिद्धार्थनगर। जनपद एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार मलिक ने प्राण घातक हमले के आरोपी साड़ी निवासी कुंवर प्रताप बारी को सशर्त अग्रिम जमानत दी है। घटना 24 फरवरी 2022 को सिद्धार्थनगर थानाक्षेत्र के साड़ी में हुई थी।
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के साड़ी तिराहा निवासी श्यामू वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर कहा था कि रात 10:30 बजे उसके भाई अजीत वर्मा को विक्रम उर्फ आशुतोष बारी हालमुकाम नेहरू नगर नरकटहा थाना बांसी ने गाली गुप्ता देते हुए लाठी-डंडे से मारा-पीटा। इससे अजीत वर्मा को सिर में गंभीर चोटें आ गईं। शोर सुनकर वह तथा आसपास के लोग आए और बीच-बचाव किया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। परिवार के लोग अजीत वर्मा को जिला अस्पताल ले गए। वहां डाॅक्टर ने इलाज के बाद स्थिति गंभीर देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने मारपीट एवं जानमाल की धमकी के आरोप में दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना की। विवेचना के दौरान केजीएमयू लखनऊ की चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर सिर पर प्राणघातक चोट की वजह से आपराधिक मानव वध के प्रयत्न का भी अपराध बढ़ाकर न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया। आरोपी कुंवर प्रताप ने आरोप पत्र दाखिल होने के पश्चात अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दाखिल की। न्यायालय ने दोनों पक्षों की बहस सुनकर साड़ी निवासी अभियुक्त कुंवर प्रताप बारी को सशर्त अग्रिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने अभियुक्त को 75 हजार रुपये का व्यक्तिगत बंधपत्र संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed