फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Life is drowning in mismanagement, breath is being held in search of resources

Siddharthnagar News: बदइंतजामी में डूब रही जिंदगी, संसाधनों की तलाश में थम रही सांस

Tue, 09 Jun 2026 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 09 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Life is drowning in mismanagement, breath is being held in search of resources
डुमरियागंज राप्ती नदी में नहाने गऐ युवक के डूबने की खबर पर मौके पर लगी ग्रामीणों की भीड। फाइल फ - फोटो : मोनिका कुमारी
सिद्धार्थनगर। भीषण गर्मी के कारण लोग नदी और तालाबों में नहाने के लिए ज्यादा उतरने लगे हैं। वहीं, रील की दीवानगी ने युवाओं को इस ओर आकर्षित किया है। ऐसे में हादसों में डूबकर उनकी जान जा रही है। पिछले दो दिन में एक बालक और एक युवक की दो अलग-अलग हादसों में डूबकर मौत हो गई। यहां डूबने वालों को बचाना बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन

स्थानीय स्तर पर कोई ऐसी व्यवस्था या प्रशिक्षित गोताखोर नहीं हैं, जिससे लोगों की जान बचाने में मदद मिल सके। डूबने की खबर के बाद संसाधनों की तलाश शुरू होती है और इस बीच बीत रहा हर लम्हा डूबने वाले को मौत के करीब ले जाता है। गहरे पानी में डूब रहे लोगों की तलाश के लिए एसडीआरएफ को जब तक बुलाया जाता है, तबतक बहुत देर हो चुकी होती है।
विज्ञापन

नेपाल बाॅर्डर से लगे जिले में पहाड़ से निकलने वाली नदियों और नालों का जाल फैला है। राप्ती, बूढ़ी राप्ती, कूड़ा, घोंघी, बानगंगा, घोराही सहित 10 से अधिक नदी और नाले नेपाल से होकर आते हैं। इसमें बरसात में तो उफान और बाढ़ के हालत बने ही रहते हैं। इसके लिए अलावा अन्य दिनों में भी इनमें पानी घटता-बढ़ता रहता है। जनपद में नदी और नालों को दायरा करीब एक हजार किलोमीटर में फैला हुआ है। ऐसे में गर्मी में राहत पाने के लिए आने वालों के लिए नदी और नाले जानलेवा साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य नदी के घाट जहां लोग अधिक जाते हैं, वहां प्रशासन ने एहतियात के तौर पर बोर्ड आदि लगवा रखे हैं, जिससे लोग इन घटनाओं से बच सकें। मगर, वहां पहुंचने के बाद लोगों को बोर्ड की जगह नदी और झील के साथ गर्मी से राहत नजर आती है, जिससे बोर्ड की अनदेखी कर लोग छलांग लगा देते हैं।
जनपद बाढ़ प्रभावित है और हर साल गर्मी में डूबने से मौत होती है। ऐसे में कुछ ठोस व्यवस्था की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed