फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Licenses of two fertilizer shops suspended over irregularities in fertilizer distribution.

Siddharthnagar News: उर्वरक वितरण में गड़बड़ी पर दो खाद दुकानों के लाइसेंस निलंबित

Sat, 25 Jul 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 25 Jul 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Licenses of two fertilizer shops suspended over irregularities in fertilizer distribution.
औचक जांच में मिली अनियमितताएं, कृषि विभाग ने सभी विक्रेताओं को दी सख्त चेतावनी
विज्ञापन

खतौनी, आधार और मोबाइल नंबर दर्ज कर ही करें बिक्री
सिद्धार्थनगर। खरीफ सीजन के बीच उर्वरकों की कालाबाजारी और अनियमित वितरण पर कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोटन क्षेत्र की दो निजी खाद दुकानों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं। अपर जिला कृषि अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी (कृषि) लोटन की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया, जिसमें उर्वरक वितरण में अनियमितताएं और अभिलेखों में गंभीर कमियां सामने आईं।
निरीक्षण के दौरान कृष्णा खाद भंडार, चनरेशिया और श्यामदेव खाद विक्रेता, जाकिरजोत के प्रतिष्ठानों पर नियमों के विपरीत उर्वरक वितरण पाया गया। इसके बाद दोनों प्रतिष्ठानों के उर्वरक लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए।
विज्ञापन

कार्रवाई के बाद जिला कृषि अधिकारी रविशंकर पांडेय ने बताया कि जनपद के सभी निजी उर्वरक विक्रेताओं को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि प्रत्येक किसान को उर्वरक वितरण से पहले उसकी खतौनी, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर का विवरण वितरण रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए। साथ ही फसल की आवश्यकता के अनुरूप निर्धारित मात्रा में ही उर्वरक उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed