{"_id":"688525130afc1ff7dd0b02a8","slug":"lekhpal-unions-strike-ended-consensus-reached-after-talks-with-administration-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-141767-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: लेखपाल संघ की हड़ताल समाप्त प्रशासन से वार्ता के बाद बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: लेखपाल संघ की हड़ताल समाप्त प्रशासन से वार्ता के बाद बनी सहमति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। डुमरियागंज तहसील में निलंबित किए गए तीन लेखपालों की बहाली समेत अन्य मांगों के समर्थन में जिले की पांचों तहसील में चल रहा लेखपालों का कार्य बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन शनिवार को समाप्त हो गया। उनकी हड़ताल को लेकर प्रशासन से लेखपाल संघ के पदाधिकारियों की वार्ता के बाद समाप्त हुई है।
जिला कार्यकारिणी के नेतृत्व में 21 जुलाई से शुरू हुआ यह धरना-प्रदर्शन, प्रशासन के साथ सकारात्मक वार्ता के बाद समाप्त करने की घोषणा की गई। जिला पदाधिकारियों और एसडीएम डुमरियागंज के साथ हुई बातचीत में निलंबित लेखपालों की सवेतन निलंबन समाप्ति, आंदोलन के दौरान की गई सभी अनुशासनात्मक कार्रवाइयों की वापसी व अन्य संवर्गीय समस्याओं के समाधान के लिए 15 दिनों के भीतर निस्तारण की लिखित सहमति आदि बिंदुओं पर प्रशासन से सहमति बनने के बाद जिला कार्यकारिणी ने आंदोलन को तत्काल समाप्त करने की घोषणा की।
साथ ही जनपद के सभी लेखपालों से अपील की गई कि वे अपने-अपने कार्यस्थलों पर नियमित रूप से कार्य प्रारंभ करें। लेखपाल संघ ने प्रशासन के सकारात्मक रुख की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि आगामी समय में लंबित समस्याओं का भी समयबद्ध समाधान होगा।
विज्ञापन
र