फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Lekhpal strike

लेखपालों ने दिया धरना, निकाला कैंडल मार्च

Tue, 26 Nov 2019 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal strike
लेखपालों ने दिया धरना, निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। उप्र लेखपाल संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर आठ सूत्रीय मांगों के समर्थन में लेखपालों ने सभी तहसीलों में एक दिवसीय धरना देकर शाम को कैंडल मार्च कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। उन्होंने एसीपी विसंगति दूर किए जाने, वेतन उच्चीकरण करने, लेखपाल को राजस्व निरीक्षक पद पर प्रोन्नति किए जाने की मांग की है।

नौगढ़ तहसील में तहसील अध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव व मंत्री अनूप यादव ने कहा कि मांगे पूरी होने तक लेखपालों का आंदोलन जारी रहेगा। पांच नवंबर से शुरू हुआ आंदोलन पांच दिसंबर तक चलेगा। लेखपालों ने मंगलवार शाम को कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान रामकरन गुप्ता, देवानन्द, गिरीश चन्द्र मिश्रा, प्रमोद श्रीवास्तव, राम देव यादव, राम शंकर दुबे, सुधीर भारद्वाज, अब्दुल गफ्फार, उस्मान रजा, योगेंद्र वर्मा, विनय पांडेय, प्रियंका, प्रीती, सोनाली आदि मौजूद रही। डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार डुमरियागंज तहसील मुख्यालय पर आठ सूत्रीय मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। तहसील अध्यक्ष रमेशचंद श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ अपनी आठ सूत्रीय मांगों के समर्थन में विगत कई वर्षों से शासन से मांग करता चला आ रहा है। परंतु शासन द्वारा इस संबंध में कोई कार्रवाई ना करने के कारण मजबूर होकर लेखपाल धरने पर बैठे हैं। वेतन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बराबर दिया जाता है। ग्रेड पे 2800 वेतन विसंगति पेंशन विसंगति पदनाम परिवर्तन इत्यादि मांगों को लेकर आंदोलन की अगली कड़ी में पांच दिसंबर को प्रदेश के सभी लेखपाल विधानसभा के सामने धरना देंगे। इस दौरान तहसील मंत्री राजेश प्रताप मणि, गंगोत्री प्रसाद पांडेय, सतीश चंद्र शुक्ला, डॉ. राजेश गौड़, लालकृष्ण प्रताप श्रीवास्तव, मोहम्मद इस्लाम, मधुए रोशनी, रीना, पंकज, अरविंद, जियालाल, राहुलए पवन, संतोष भट्ट, दिग्विजय चौरसिया, राजेश पांडेय, अर्जुन गुप्ता, अंबिकेश आदि उपस्थित रहे। इटवा प्रतिनिधि के अनुसार तहसील भवन के बरामदे में लेखपालों ने धरना दिया। इसके बाद शाम को कैंडल मार्च निकाला। तहसील मंत्री नवीन कुमार चौधरी ने कहा कि हमारी आठ सूत्रीय मांगो पर गंभीरता से विचार न किए जाने पर हम लेखपालों को यह निर्णय लेना पड़ा है। धरने के बाद शाम को तहसील प्रांगण से इटवा चौराहे तक लेखपालों ने कैडल मार्च निकाला, जो लौट कर तहसील प्रांगण मे आकर समाप्त हो गया। इस दौरान सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, जगन्नाथ मिश्र, दिलीप सोनी, राजाराम, राजू यादव, अनूप कुमार, प्रदीप चौरसिया, राजकुमार आदि मौजूद रहे। शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार तहसील परिसर शोहरतगढ़ में लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष नजमुल हसन की अगुवाई में लेखपालों ने धरना दिया। इस दौरान मांगों को पूरा कराने के लिए शासन प्रशासन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सीएम को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार अवधेश कुमार राय को देकर समस्या निस्तारण की मांग की। इस दौरान नजमुल हसन, रामजतन, सुनील सिंह, रामसमुझ, उमेशचंद्र वर्मा, विजय किशोर, प्रमात्मा प्रसाद, मोहम्मद फाल्क, कमलेश कुमार, भोला चौधरी, संजय कुमार, सुरेंद्र यादव, रामकिशोर पांडेय, श्रीराम चौरसिया, संतोष कुमार यादव, कृष्ण भूषण द्विवेदी, प्रवेंद्र यादव, मोहित सिंह आदि मौजूद रहे। बांसी प्रतिनिधि के अनुसार लेखपाल संघ ने तहसील कार्यालय गेट पर मंगलवार को अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में धरना दिया। इस दौरान मंत्री फारूक अहमद, इफ्तेखार अहमद, अनिल श्रीवास्तव, इरा अंसारी, प्रियंका त्रिपाठी, विनोद, प्रभात सैनी, श्याम पांडेय, विपुल त्रिपाठी आदि शामिल रहे। इसके बाद लेखपाल संघ ने देर शाम कैंडिल मार्च निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed