फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Leaks are happening on KG Dam, villagers took charge

Siddharthnagar News: केजी बांध पर हो रहे रिसाव, गांव वालों ने संभाला मोर्चा

Sun, 29 Sep 2024 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Leaks are happening on KG Dam, villagers took charge

विज्ञापन
-सेमरा गांव के पास दो जगहों पर हो रहा था रिसाव, रिसाव होने से ग्रामीण दहशत में
संवाद न्यूज एजेंसी
महदेवा बाजार। क्षेत्र के सेमरा गांव स्थित केजी बांध पर रविवार सुबह में दो जगहों पर रिसाव होने पर अधिकारियों के साथ गांव के लोगों ने पूरी ताकत लगा दी। ग्रामीण ने रिसाव को बंद करने का कार्य शुरू कर दिया। उसके बाद विभागीय अधिकारियों ने रिसाव को बंद करवाने के लिए गिट्टी व बालू डालकर रोकने की कोशिश शुरू की तो पांच घंटा तक कार्य करने के बाद रिसाव को बंद किया गया।
महदेवा बाजार क्षेत्र के सेमरा गांव के प्राथमिक स्कूल के पास व मदरसे के पास रविवार सुबह में करीब आठ बजे से रिसाव होना शुरू हाे गया। लगभग दो घंटों बाद इसकी जानकारी ग्रामीणों को भी हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल विभागीय अधिकारियों के दिया, जबकि तत्काल ही ग्रामीणों ने रिसाव को बंद करने के लिए बोरी मिट्टी भरकर रिसाव वाले स्थान पर रखना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

लगभग दो घंटा बाद विभागी अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। जिससे गिट्टी बालू भी रिसाव वाले स्थान पर डाला गया। जेई अनिल कुमार ने बताया की ग्रामीणों की मद्द से रिसाव को बंद कर दिया गया है। बारिश खत्म होने के बाद बांध की विधिवत मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed