फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Laxity in making panchayats models will not be tolerated

Siddharthnagar News: पंचायतों को माॅडल बनाने में ढिलाई बर्दाश्त नहीं

Sun, 27 Apr 2025 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Laxity in making panchayats models will not be tolerated
सिद्धार्थनगर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण पंचायती राज विभाग के प्रदेश के नोडल अधिकारी राघवेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को विकास भवन सभागार में एडीओ पंचायत व खंड प्रेरकों की समीक्षा बैठक ली।
विज्ञापन

इस दौरान नोडल अधिकारी ने कहा कि पंचायत राज विभाग द्वारा जो विकास कार्य ग्राम पंचायतों में कराया जा रहा है। उसको गुणवत्तायुक्त शीघ्र पूर्ण कराएं। शासन द्वारा जिले में जितने भी ग्राम पंचायतों को माडल ग्राम पंचायत में चयनित किया गया है। उसे हर स्तर से 30 मई तक पूर्ण करा लें। वरना संबंधित एडीओ पंचायत व सचिव के खिलाफ कठोर कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने एसबीएम योजना, व्यक्तिगत शौचालय, ग्रामीण अंत्येष्टि स्थल निर्माण, राज्यवित्त एवं केंद्रीय वित्त योजना के तहत भेजे गये धन के व्यय की समीक्षा किया। बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी दिनेश कुमार राय, जिला सलाहकार अमित श्रीवास्तव, इजहार अहमद, डीपीएम चंद्रांशु, एडीओ पंचायत संजय पांडेय, ब्रिजेश गुप्ता, अजय राय, संजय पटेल, सदानंद वर्मा, प्रिया, राकेश, अभय सदानंद, विजय कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed