{"_id":"69d006510833037a3f07de2b","slug":"labourer-facing-debt-and-mental-stress-commits-suicide-siddharthnagar-news-c-208-1-deo1036-178610-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कर्ज और मानसिक तनाव से जूझ रहे मजदूर ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कर्ज और मानसिक तनाव से जूझ रहे मजदूर ने की आत्महत्या
विज्ञापन
बघौचघाट। क्षेत्र के ग्राम पकहां में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां कर्ज और मानसिक तनाव से परेशान एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई और मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पकहां निवासी विकास पटेलअपनी पत्नी सीता देवी और दो छोटे बच्चों के साथ रहता था। वह मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करता था। ग्रामीणों के मुताबिक, विकास ने स्वयं सहायता समूह से काफी कर्ज ले रखा था, जिसकी वसूली को लेकर वह लंबे समय से परेशान चल रहा था। इसी वजह से पति-पत्नी के बीच अक्सर पारिवारिक विवाद भी होता रहता था। बताया जा रहा है कि लगातार बढ़ते मानसिक तनाव के चलते विकास ने शुक्रवार को घर के अंदर ही फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।