फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   lab assitant arresrted in threating to cmo

सीएमओ को धमकी देने वाला राकसंप का जिलाध्यक्ष निलंबित

Wed, 18 Dec 2019 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
lab assitant arresrted in threating  to cmo
सीएमओ को धमकी देने वाला प्रयोगशाला सहायक निलंबित
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपी सीएमओ अयोध्या के अधीन संबद्ध
एक ही जीएसटी पर विभाग में ठेकेदारी का भी आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। मुख्य चिकित्साधिकारी को जान से मारने की धमकी समेत चार बिंदुओं के आरोप में प्रयोगशाला सहायक व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह को शासन ने निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें सीएमओ कार्यालय अयोध्या से संबद्ध किया गया है। उक्त कार्रवाई कई मामलों में हुई जांच रिपोर्ट के बाद की गई है।

कार्यालय, महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा के निदेशक व नियुक्ति प्राधिकारी की ओर से 18 दिसंबर को जारी निलंबन आदेश में लिखा गया है कि 12 जून 2019 को तत्कालीन सीएमओ डॉ. आरके मिश्र की ओर से प्रयोगशाला सहायक अनिल सिंह के खिलाफ विभिन्न बिंदुओं पर आरोप पत्र भेजा गया था जिसकी जांच अपर निदेशक चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण बस्ती को जांच दी गई थी। उनकी ओर से सौंपी गई रिपोर्ट में 4 बिंदुओं पर गंभीर अनियमितताएं किए जाने के दोषी पाए गए हैं। लिहाजा अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। उन्हें मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय अयोध्या के अधीन सबद्ध किया जाता है। आरोप वाले बिंदुओं में पदीय दायित्वों का निर्वहन न किए जाने, सीएमओ को जान-माल की धमकी दिए जाने के कारण उन्हें सुरक्षा लेने, किसी अन्य व्यक्ति के व्यक्तिगत शासकीय अभिलेखों का दुरुपयोग किए जाने, शासकीय पद पर कार्यरत रहते हुए मेसर्स शिव कुमार सिंह ब्रदर्स एवं मेसर्स सिद्धार्थ ट्रेडर्स के नाम से एक ही जीएसटी नंबर से विभाग में ठेकेदारी किए जाने जैसे आरोप शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed