फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Kotwali police arrested two accused with more than two kilograms of ganja.

Siddharthnagar News: कोतवाली पुलिस ने दो किलो से अधिक गांजा के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Tue, 31 Mar 2026 12:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Kotwali police arrested two accused with more than two kilograms of ganja.
देवरिया। कोतवाली पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत सोमवार को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो किलो 342 ग्राम गांजा बरामद किया है। इसको लेकर अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनंद कुमार पांडेय व क्षेत्राधिकारी कोतवाली संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस टीम ने महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज ग्राउंड की ओर जाने वाले रास्ते से लकी गौड़ को एक किलो 210 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। वहीं चीनी मिल ग्राउंड के पास से राज पटेल को एक किलो 132 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया। दोनों के खिलाफ थाना कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान लकी गौड़ निवासी नाथनगर भटवलिया और राज पटेल निवासी भगवान चौराहा, थाना कोतवाली, जनपद देवरिया के रूप में हुई है। कोतवाल राकेश कुमार राय ने बताया कि दो संदिग्ध लोगों की तलाशी ली गई। दोनों के पास से दो किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया है। दोनों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed