फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Kisheri jumped into the river, two teenagers saved their lives

Siddharthnagar News: जान देने के लिए किशाेरी नदी में लगाई छलांग, दो किशोरों ने बचा ली जान

Fri, 15 Sep 2023 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 15 Sep 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Kisheri jumped into the river, two teenagers saved their lives
सिद्धार्थनगर। जाको राखे साइयां मार सके न कोय, यह कहावत बृहस्पतिवार को सुबह उस समय चरितार्थ हुई, जब एक नाबालिग लड़की पारिवारिक कलह के कारण जान देने के इरादे से उसका बाजार स्थित पीडब्ल्यूडी पुल से कूड़ा नदी में छलांग लगा दी। नदी में पहले से नहा रहे दो किशोरों ने अपनी जान जोखिम में डालकर उसे बचा लिया। क्षेत्र में इनकी बहादुरी की खूब चर्चा हो रही है। पुलिस उसे लेकर उसका सीएचसी गई। इसके बाद उसे बाल कल्याण समिति में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के नौगढ़-गोरखपुर मार्ग पर स्थित कूड़ा नदी के पुल से एक किशोरी ने सुबह छलांग लगा दी। पुलिस के मुताबिक किशोरी करीना यादव (16) निवासी ताल नटवा बाजार में साइकिल से दूध पहुंचाने आई थी। दूध देकर वह पीडब्ल्यूडी पुल पर पहुंचकर साइकिल किनारे छोड़ नदी में छलांग लगा दी। किशोरी के छलांग लगाने के दौरान कूड़ा नदी में आजाद नगर वार्डं निवासी राजा (13) और अरुण कुमार (12) नहा रहे थे। जैसे ही करीना नदी में कूदी, तुरंत दोनों किशोर गहरे पानी में डूब रही करीना के पास पहुंचे और उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को अपने साथ सीएचसी लाकर इलाज कराया। डॉ. प्रीति शुक्ला ने बताया कि करीना पुलिस के साथ आई थी। उसका इलाज किया गया और वह पुलिस के साथ चली गई। एसओ दिनेश कुमार सरोज ने बताया कि पूछताछ में करीना ने बताया कि उसने पारिवारिक कलह के कारण ऐसा कदम उठाया है। इस मामले में परिवार के लोगों से बात की जाएगी। फिलहाल उसे बाल कल्याण समिति में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed