फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   kisan diwas

Siddharthnagar News: रात में खाद बेच ले रहे सचिव, भटकते किसान कहां जाएं साहब

Fri, 17 Nov 2023 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 17 Nov 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
kisan diwas
फोटो- है
विज्ञापन

लाइव रिपोर्ट
किसान दिवस में किसानों ने समस्याओं पर अफसरों से मांगा जवाब

- विकास भवन सभागार में आयोजित हुआ किसान दिवस

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। खाद की एक-एक बोरी के लिए किसान भटक रहे हैं। रात में खाद उतर रही है और सुबह पहुंचने पर पता चलता है कि खत्म हो गई है। सचिव रातोंरात खाद बेच दे रहे हैं। किसान कहां जाएं साहब, हमें जवाब चाहिए। यह कहना था भाकियू टिकैत गुट जिलाध्यक्ष सूर्यप्रकाश सिंह का। उन्होंने विकास भवन सभागार में शुक्रवार को आयोजित किसान दिवस में समस्या गिनाते हुए अफसरों से जवाब मांगा। इसी प्रकार अन्य किसानों ने भी अपनी समस्या गिनाईं।

किसानों की समस्याओं को सुनकर उसके निस्तारण के लिए हर माह किसान दिवस का आयोजन होता है। इसमें कृषि सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहते हैं। बैठक में किसान संगठन के अलावा सामान्य किसान भी हिस्सा लेते हैं।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में बैठक शुरू हुई। पहले ही किसान बिजली विभाग पर टूट पड़े। अधिशासी अभियंता पर शिकायत करने के बाद निस्तारण नहीं करने का आरोप लगाया। किसान नेता प्रदीप पांडेय ने बिजली विभाग के अधिकारी से कहा कि पहले मीटर लगाने की बात की गई। इसके बाद जब मीटर लगाया गया तो दो से तीन बल्ब लगाने पर एक माह का पांच से आठ हजार रुपये बिल पहुंच गया। तीसरी बार आवाज उठाई गई, लेकिन निस्तारण नहीं हुआ। आज जवाब देकर ही जाना है। कब समस्याओं का निस्तारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान रामनरेश ने कहा कि खाद किसानों को मिलने के बजाय कालाबाजारी कर दी जा रही है। हर दिन नेपाल सीमा पर बड़ी मात्रा में खाद पकड़े जाने की शिकायत सामने आ रही है। सचिव चोरी कर रहे हैं और इसमें सभी लोग मिले हुए हैं। किसान कहां जाएं, किसानों को दो दिन में खाद मिल जानी चाहिए। भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष सूर्यप्रकाश सिंह ने कहा कि साहब! रातों-रात खाद बेची जा रही है। हमें जवाब चाहिए, ऐसा क्यों हो रहा है। इस पर जिला कृषि अधिकारी मो. मुज्जमिल ने कहा कि खाद की रैक आई है। समितियों पर भेजी जा रही है। जल्द ही खाद की किल्लत दूर हो जाएगी। अगर कहीं से कालाबाजारी की शिकायत है तो तत्काल सूचना दें।
वहीं, किसान जमीरुल्लाह ने कहा कि कृषि अधिकारी जवाब दें कि लोटन क्षेत्र में तीन गाड़ी खाद भेजने के बाद कही गई, लेकिन दो ही गाड़ी पहुंची। किसानों को गुमराह करना छोड़ दें। क्योंकि किसान बिगड़ेंगे तो बहुत कुछ बदल जाएगा।
बैठक में डीडी कृषि आरके विश्वकर्मा, जिला कृषि अधिकारी मो. मुज्जमिल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

खाद्यान्न की घटतौली पर घेरा

किसान नेता नंदराम यादव ने कहा कि आपूर्ति विभाग के अधिकारी कहां हैं। हमें जवाब दें कि घटतौली का पर लगाम क्यों नहीं लग रही है। कई बार शिकायत होने के बाद निस्तारण नहीं किया जा रहा है। पूरा सिस्टम मिलकर जरूरतमंदों का शोषण कर रहा है।

इस पर जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि जो भी शिकायत आती है, जांच होती है। लगभग सभी किसानों की पूर्ति विभाग से शिकायत थी।



समस्या का समाधान नहीं, बात से पेट भरते हैं साहब

उसका ब्लॉक क्षेत्र के अजगरा गांव निवासी किसान रामवृद्ध यादव ने कहा ने ट्यूबवेल पर बिजली की समस्या पर आवाज उठाते हुए कहा कि हम कई बार चक्कर लगाकर परेशान हो चुके हैं। साहब! मीठी बात करके पेट भरते हैं, काम नहीं करते हैं। जवाब दीजिए कब काम होगा। इस पर अधिशासी अभियंता विद्युत ने जेई से बात करके समस्या का निस्तारण करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed