फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   kirtan competition

Siddharthnagar News: जवाबी कीर्तन में कलाकारों ने बांधा समा

Fri, 17 Nov 2023 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 17 Nov 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
kirtan competition
नगर पंचायत बिस्कोहर के राजकीय डिग्री कालेज के सामने आयोजित कीर्तन में गीत गीते चंदन। संवाद
नगर पंचायत बिस्कोहर के राजकीय डिग्री कॉलेज में आयोजित हुआ कीर्तन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर के राजकीय डिग्री कॉलेज के सामने आदर्श महालक्ष्मी पूजन समारोह में बृहस्पतिवार रात जवाबी कीर्तन का आयोजन किया गया। जवाबी कीर्तन में जनपद एटा के टिल्लू बेअकल और मैनपुरी इटावा के चंदन दीवाना के बीच कड़ा मुकाबला हुआ।
मुकाबला देखने के लिए नगर के साथ इटवा, डुमरियागंज, बढऩी व जनपद बलरामपुर के उतरौला, गैसडी, पचपेड़वा, तुलसीपुर आदि जगहों के कीर्तन प्रेमी भोर तक पंडाल में मौजूद रहे।
विज्ञापन

आदर्श महालक्ष्मी पूजन समिति के कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद एटा व मैनपुरी इटावा से आए कीर्तन कलाकार व उनके सहयोगियों का सम्मान किया। टिल्लू बेअकल ने गणेश स्तुति व मां सरस्वती वंदना, सात सुरों का सरगम मैं पेश करूं मां, व दीन दुखी हूं माता, कर जोड़ करके तेरा करता हूं वंदन के गीत को गाकर फिल्मी अंदाज में जवाबी कीर्तन की शुरुआत की। टिल्लू बेअकल के सवाली कीर्तन का सटीक जवाब चंदन दीवाना ने फिल्मी धुनों पर व पौराणिक कथाओं पर आधारित कीर्तन के माध्यम से सावित्री, हनुमान व सुलोचना के द्वारा सूर्यदेव को धमकी के रूप से दिया। दोनों कलाकारों ने सुबह के करीब छह बजे तक ऐतिहासिक, धार्मिक, सामाजिक पहलुओं पर फिल्मी धुनों पर कीर्तन व गीत सुनाकर श्रोताओं को आनंदित किया और वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम बृहस्पतिवार रात दस बजे से शुरू होकर शुक्रवार सुबह छह बजे तक चलता रहा। अंत में निर्णायक मंडल में शामिल वरिष्ठ समाजसेवी सुधीर कुमार त्रिपाठी, बलरामपुर के कीर्तन स्वर सम्राट दिनेश प्रताप सिंह व चंद्र प्रकाश गुप्ता ने दोनों कलाकारों के साहित्य और प्रस्तुति की सराहना की। एटा से आए टिल्लू बेअकल को विजयी घोषित कर पुरस्कार से समानित किया।
इस अवसर पर प्रमोद मिश्र, गोपेश दूबे, इंद्रेश पांडेय, सर्वेश पांडेय, धीरज राय, कमलेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed