फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Khushnuma and Surendra got first place in 100 meter race

Siddharthnagar News: 100 मीटर दौड़ में खुशनुमा व सुरेंद्र को मिला पहला स्थान

Mon, 17 Feb 2025 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Khushnuma and Surendra got first place in 100 meter race
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में पीएम श्री विद्यालयों के बच्चों की जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह का उद्घाटन डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने किया।
उद्घाटन के दौरान पीएमश्री गौरा की बच्चियों ने सरस्वती वंदना व उसका ब्लॉक के परसा खुर्द की बच्चियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने कहा कि बच्चों को पढ़ने के साथ-साथ खेल में भी रूचि रखना चाहिए। अभिभावक एवं अध्यापकों की जिम्मेदारी है कि बच्चों की जिस क्षेत्र में रूचि है, उन्हें आगे बढ़ने में सहयोग करें। 100 मीटर दौड़ में खुशनुमा व सुरेंद्र ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

जूनियर स्तर बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ में बांसी की खुशनुमा प्रथम व बसौनी की सावित्री द्वितीय स्थान पर रही। जबकि 200 मीटर में बांसी की खुशनुमा प्रथम व ढेकहरी की विनीता द्वितीय स्थान पर रही। 400 मीटर में सोनौली नानकार की निशा प्रथम व बसौनी की सावित्री द्वितीय रही। खो-खो प्रतियोगिता में बांसी के कंपोजिट समोगरा ने बढ़नी के कंपोजिट टेकहरी के बच्चों को हराया। कबड्डी में नौगढ़ की टीम ने बांसी को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में टड़िया बाजार के सुरेंद्र प्रथम व परसा खुर्द के नितिन भारती द्वितीय रहे। 200 मीटर में परसा खुर्द के नितिन भारती प्रथम व मधुबेनिया के शिवकुमार द्वितीय स्थान पर रहे। 400 मीटर में परसा खुर्द के नितिन भारती प्रथम व बढ़नी के सूरज सोनी द्वितीय रहे। खो-खो में नौगढ़ ने बांसी को पराजित किया। कबड्डी में नौगढ़ ने इटवा को परास्त किया। चक्रक्षेपण में मधुबेनिया के शहजाद अहमद प्रथम व समोगरा के गोलू द्वितीय स्थान पर रहे। इस दौरान प्रभारी बीएसए प्रकाश सिंह, धर्मेंद्र पाल, सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अमित शुक्ला, करूणापति त्रिपाठी, श्रेया पांडेय, रंभा मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed