{"_id":"69652fcae0264cae03014a25","slug":"khola-front-chairman-makes-serious-allegations-against-eo-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-151574-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ईओ के खिलाफ खोला मोर्चा अध्यक्ष ने लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ईओ के खिलाफ खोला मोर्चा अध्यक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में डीएम शिवशरणप्पा जीएन को ज्ञापन देते नगर पंचायत अध्यक्ष सुनिल अग्रहरि। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत बढ़नी के चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने ईओ अजय कुमार के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में उन्होंने विकास कार्यों में अनियमितता की अनदेखी समेत ईओ पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने ईओ पर स्वयं उनकी भी अनदेखी करने का आरोप लगाया है। इससे पहले एडीएम को दिए पत्र में समस्याओं का निदान न होने पर उनके द्वारा नगर पंचायत के कार्यों का बहिष्कार करने की घोषणा की गई थी।
चेयरमैन ने बताया कि पूर्व जिलाधिकारी द्वारा नगर पंचायत बढ़नी के संपत्ति का ब्यौरा मांगा गया था। इसके बाद उनके द्वारा मौखिक एवं लिखित रूप से अपर एवं उपजिलाधिकारी तथा अधिशासी अधिकारी को बार-बार निवेदन किया गया कि जो भी संपत्ति है उसको चिह्नित करके उपलब्ध कराएं, ताकि शासन के मंशानुरूप विकास कार्य हो सकें। सभासदों द्वारा एवं जनता द्वारा कई बार अधिशासी अधिकारी अजय कुमार को मौखिक एवं लिखित रूप से विभिन्न वार्डों में अतिक्रमण को लेकर अवगत कराया गया।
उसमें बताया गया कि बाजार में अतिक्रमण के चलते चलना दुभर है। इस अतिक्रमण को लेकर उनके द्वारा भी लिखित एवं मौखिक रूप से कई बार लगभग डेढ़ वर्षों से अधिशासी अधिकारी को अवगत कराया गया, परंतु उन पर कोई भी असर नहीं हो रहा है। उनके द्वारा लिखित एवं मौखिक रूप से ईओ, एसडीएम शोहरतगढ़ एवं एडीएम से बार-बार पत्र व्यवहार एवं मौखिक रूप से निवेदन किये जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। इसी से क्षुब्ध होकर पांच जनवरी को अपर जिलाधिकारी को लिखित रूप से सारे प्रकरण से अवगत कराया एवं उसी प्रार्थनापत्र में नगर पंचायत के सारे कार्य का बहिष्कार भी किया गया।
विज्ञापन
इसके एक सप्ताह बाद भी किसी भी समस्या पर अधिकारियों द्वारा कोई भी कार्य न करने से नगर पंचायत व सरकार की छवि धूमिल हो रही है।