फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Khay with Nhay-dominated landscape of Chhath

नहाय-खाय के साथ छाई छठ की छटा

Fri, 04 Nov 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 04 Nov 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
Khay with Nhay-dominated landscape of Chhath
सिद्धार्थ चौराहे पर छठ पूजा का सामान खरीदते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। लोक आस्था के महापर्व छठ की छटा जिले में छाने लगी है। नहाय खाय के साथ शुक्रवार से शुरू हुए महापर्व की घर-बाजार से लेकर घाट तक हर तरफ रौनक नजर आई। फल व पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए परिजन बाजारों में डटे रहे तो व्रती महिलाएं घाट पर वेदी बनाने और पूजन में मशगूल रहीं। छठ के पारंपरिक गीत वातावरण में गूंजने लगे हैं। दूर-दराज रह रहे लोग भी छठ पूजा के लिए घर लौट रहे हैं।
विज्ञापन

दीपावली के बाद से भी सूर्योपासना के महापर्व छठ की तैयारी शुरू हो गई थी। पोखरा-तालाब और नदियों के किनारे घाटों पर वेदी बनाकर पूजन के लिए स्थान आरक्षित करने, साफ-सफाई में लोग जुटे हुए थे। स्थानीय प्रशासन भी छठ पर्व की तैयारियों को लेकर संजीदा है। संबंधित क्षेत्रों में लगातार साफ-सफाई, रास्ता निर्माण सहित अन्य कार्य जारी हैं। नगर के जमुआर नाले के आस-पास छठ घाटों की आकर्षक सजावट की जा रही है। बांसी, जोगिया, शोहरतगढ़, डुमरियागंज के नदी तटों पर भी छठ की तैयारियों जोरों पर है। उधर, बाजार पूजन सामग्री की दुकानों से सजे हुए हैं। दौरी-सूप, ईख सहित मौसमी फलों की खरीदारी में लोग जुटे हुए हैं। 
विज्ञापन

डुमरियागंज। सूर्योपासना का महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व को लेकर व्रती महिलाओं ने शुक्रवार को पूरी तैयारी कर उपवास शुरू कर दिया है। पहले दिन स्नान के बाद अरवा चावल, चने का दाल और कद्दू की सब्जी का भगवान सूर्य को भोग लगाया। शनिवार को दिनभर उपवास के बाद शाम को गन्ने के रस में बनी खीर व रोटी का भोग लगाएंगी। व्रत की इस विधि को सूर्य उपासना में खरना कहा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष बीनादेवी अग्रहरि सुबह ही सफाई कर्मियों को लेकर राप्ती के तट पर पहुंचीं। वहां वेदियों को व्यवस्थित करने के साथ ही घाट की साफ-सफाई कराई। उन्होंने पूरे छठ के दौरान नगर से लेकर राप्ती पुल तक पथ प्रकाश की समुचित व्यवस्था कराने का दावा किया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि तट की साफ-सफाई के अलावा वेदियों की रंगाई पुताई करवाई जा रही है। श्रद्धालुओं को घाट पर किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान राजू कन्नौजिया, नंदलाल गुप्ता, रामदेव, सुभाष, रमेश और वंशीधर आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed