फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   kharamaas mein ghaate mein chalane lageen rodavej basen

खरमास में घाटे में चलने लगीं रोडवेज बसें

Wed, 22 Dec 2021 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
kharamaas mein ghaate mein chalane lageen rodavej basen
खरमास में घाटे में चलने लगीं रोडवेज बसें
विज्ञापन

अलीगढ़वा और भारतभारी रूट पर कम मिल रहे यात्री
50 प्रतिशत से कम यात्री मिलने पर बंद हो सकती है बस सेवा
सिद्धार्थनगर। त्योहार और लगन का सीजन समाप्त होते ही परिवहन निगम की बसों में यात्रियों की संख्या कम हो गई है। खरमास में घाटे से उबरना निगम के लिए चुनौती बन गया है। रोडवेज की बसों में लोड फैक्टर 10 से 15 प्रतिशत कम हो गया है। जबकि बस में नियमित तौर पर 50 प्रतिशत से कम यात्री मिलने पर बस सेवा बंद हो जाती है।
सिद्धार्थनगर डिपो में पहले बसों का लोड फैक्टर 65 से 70 प्रतिशत था। 14 दिसंबर के बाद खरमास शुरू होने पर लोड फैक्टर अचानक कम हो गया। लोड फैक्टर घटकर 50 से 55 प्रतिशत हो गया है। भारत-नेपाल सीमा के अलीगढ़वा और डुमरियागंज के भारतभारी में लोड फैक्टर ज्यादा खराब है। अलीगढ़वा में रोडवेज की बस सीमा पर मुड़ नहीं पाती है, इस कारण ऑटो वाले वहां से यात्री बैठा ले रहे हैं। अलीगढ़वा का लोड फैक्टर 30 प्रतिशत के आसपास है। जबकि भारत भारी रूट पर 50 प्रतिशत सीटों पर सवारी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर से अलीगढ़वा रूट पर भगवान बुद्ध की क्रीड़ा स्थली कपिलवस्तु के ऐतिहासिक साक्ष्य हैं। जबकि इसी रूट पर सिद्धार्थ विश्वविद्यालय भी है। इस रूट पर बस बंद हुई तो छात्र-छात्राओं की असुविधा होगी। वहीं भारत भारी में पुरातात्विक अवशेष हैं। इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की तैयारी है। सिद्धार्थनगर डिपो के एआरएम जगदीश प्रसाद ने बताया कि अलीगढ़वा में डग्गामार वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को पत्र भेजा गया है। कोशिश की जा रही है कि दो रूट पर बस सेवा बंद करने की नौबत न आए। 50 प्रतिशत से कम लोड फैक्टर लगातार कम आएगा तो बस बंद करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed